भाजपा कार्यालय में झंडोत्तोलन : संजय जयसवाल बोले, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूलभूत जरूरतों से आगे बढ़े

भाजपा कार्यालय में झंडोत्तोलन : संजय जयसवाल बोले, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूलभूत जरूरतों से आगे बढ़े
X
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने सभी देशवासियों व बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने मूलभूत जरूरतों से आगे बढ़कर कई ऐतिहासिक बातें कही हैं।

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये साधारण तरीके से शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने तिरंगा झंडा फहराया। साध ही उन्होंने बिहार भाजपा की ओर से सभी देशवासियों और बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ पार्टी नेता नगेंद्र नाथ और शिवनारायण महतो समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियोंं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 'तेरा वैभव अमर रहे मां'।



बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने ट्वीट कर दिल्ली में लाल किले से दिये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को देश हित में बताया है। संजय जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लाल किले से दिये भाषण में मूलभूत आवश्यकताओं से आगे बढ़कर बातें कही हैं। साथी ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक भारतवासी के स्वास्थ्य कार्ड, शैक्षणिक कौशल और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात कही हैं। जो कि यह ऐतिहासिक है। इससे पहले डॉक्टर संजय जयसवाल ने सभी प्रदेश और देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आइये, इस स्वतंत्रता दिवस हम सभी स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लें।



याद किया बिहार के लोगों का बलिदान

इसके अलावा बिहार भाजपा के ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर बिहार के लोगों द्वारा देश को दिये गये बलिदानों को याद किया गया। भाजपा की ओर से कहा गया कि आरा के बाबू कुंवरसिंह से लेकर अंग्रेजों के खिलाफ सचिवालय गोलीकांड के बलिदानियों तक, अभी हाल-फिलहाल में उरी स्ट्राइक और गलवान की झड़प तक, बिहार के जवानों का बलिदान अभूतपूर्व रहा है।



स्वास्थ्य मंत्री ने अपने आवास पर फहारया तिरंगा

स्वतंत्रता-दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। मंगल पाण्डेय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे पटना के गांधी मैदान में आयोजित 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद रहे। वहां सीएम नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया।



पीएम मोदी ने महिला शक्ति को मजबूती देने वाला संबोधन दिया: मंगल पाण्डेय

मंगल पाण्डेय ने अन्य ट्वीट में बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन महिला शक्ति को मज़बूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को प्रोत्साहित कर 'नारी तू नारायणी' की बात करते हुए कहा कि महिलाओं को जब भी अवसर मिला देश का नाम रोशन किया।




Tags

Next Story