बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों से एक लाख लोगों को बाहर निकाला गया : आपदा प्रबंधन विभाग

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों से एक लाख लोगों को बाहर निकाला गया : आपदा प्रबंधन विभाग
X
बिहार बाढ़ के बीच लोगों की मदद करने में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी जुटी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से आपदा प्रबंधन विभाग ने करीब एक लाख लोगों को बाहर निकाला है। राहत की बात ये है कि बिहार में गंडक, कोसी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज हुई है।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से हम लोगों को लगातार बाहर निकाल रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब एक लाख लोगों को बाहर निकाला है। वहीं सचिव ने बताया कि आज बिहार में बाढ़ पीड़ित लोगों को भोजन कराने के लिए 271 सामुदायिक रसोई चल रही हैं। जिनमें प्रभावित इलाकों से बाहर निकाले गए बाढ़ पीड़ित भोजन कर रहे हैं। इसके अलावा राहत की बात यह है कि बिहार में अब गंडक, कोसी नदी का जलस्तर घटने लगा है।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी दी कि बिहार में दरभंगा सबसे ज़्यादा बाढ़ प्रभावित ज़िला है। सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि दरभंगा के बाढ़ पीड़ित 51,000 लोग सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे हैं। इसके अलावा सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि पूरे बिहार में करीब 1,20,000 बाढ़ प्रभावित लोग सामुदायिक रसोई में खाना खा रहे हैं।

Tags

Next Story