जदयू के पोस्टर से पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह समेत उपेंद्र कुशवाहा गायब, बिहार में मची सियासी हलचल

जदयू के पोस्टर से पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह समेत उपेंद्र कुशवाहा गायब, बिहार में मची सियासी हलचल
X
ललन सिंह को हाल में ही जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया हैं। वह पहले से भी पार्टी के दिग्गज नेता हैं। बावजूद इसके पार्टी के पोस्टर से ही ललन सिंह का नाम गायब कर दिया गया है। बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के आगमन के लिए स्वागत में ये पोस्टर लगाए गए हैं।

बिहार की सियासत (Bihar politics) में काफी दिनों बाद एक बार फिर से पोस्टर वॉर (poster war) नजर आया। इस पोस्टर वॉर का असर बिहार (Bihar) में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Party Rashtriya Janata Dal) के साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी यानी कि जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) पर भी साफ नजर आया। पटना (Patna) में रविवार को दो ऐसे बैनर दिखाई दिए। जिनमें पार्टी के दिग्गज नेताओं को ही गायब कर दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर जदयू (JDU) और राजद (RJD) दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में घमासान नजर आया। साथ ही दोनों पार्टियों के यह सियासी खिंचतान पटना की सड़कों पर आम लोगों के बीच भी उजागर हो गई है।

आपको बता दें पटना की सड़कों राजद की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन राजद के इन पोस्टर में से पार्टी के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को गायब कर दिया गया है। वहीं रविवार को दोपहर होते-होते ही जदयू के पोस्टर में भी ऐसी ही घटना घट गई। पटना की सड़कों पर भी जदयू की ओर से बैनर लगाए गए हैं। जिनमें से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को ही गायब कर दिया गया है। दोनों मामलों को लेकर बिहार की सियासत में घमासान मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटना स्थित जदयू के पार्टी कार्यालय में हाल में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़कर केंद्रीय मंत्री बने आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में जदयू के सबसे दिग्गज नेता यानी कि जदयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तक को स्थान नहीं दिया गया है। इस पोस्टर में से जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा भी गायब कर दिया गया है।

वैसे ये पोस्टर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए लगाए गए हैं। इन बैनर को पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने लगवाया है। पर इनके पोस्टर में ना तो जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और ना ही पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा को स्थान मिला है। वहीं प्रश्न उठता है कि क्या ललन सिंह को जदयू अध्यक्ष बनाए जाने से पूर्व पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह का खेमा नाराज है? आपको बता दें ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद दो दिन पूर्व ही राजधानी पटना वापस लौटे थे। इस दौरान पटना में ललन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ था। वहीं जानकारी के अनुसार आरसीपी सिंह मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार 16 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।

Tags

Next Story