LJP में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुटे पारस, नये नेताओं को सौंपी जा सकती है अन्य राज्यों में कमान

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद अब अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। वहीं जानकारी मिल रही है कि पशुपति कुमार पारस जल्द ही तमाम राज्यों में पार्टी संगठन को नया रूप देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि पारस कई प्रदेशों में पार्टी की कमान अन्य नये नेताओं को सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि इसको लेकर वो दूसरे राज्यों से आने वाले पार्टी नेताओं से विचार विमर्श भी कर रहे हैं।
एलजेपी (LJP) के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जल्द ही तमाम राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की मनोनयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अन्य राज्यों से उनसे मिलने आने वाले पार्टी नेताओं से पशुपति कुमार पारस की बातचीत हो रही है। इस दौरान पारस इन नेताओं से एलजेपी संगठन को और मजबूत करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पशुपति कुमार पारस द्वारा पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की विचार धारा को लेकर पूरे देश में पार्टी के संगठन का कार्यक्रम व सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है। बताया गया कि बुधवार को भी पशुपति कुमार पारस ने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से बात की। वहीं उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पशुपति कुमार पारस को बधाई देने के लिए हर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS