चाचा पारस ने भतीजे चिराग को दिया एक और झटका, अब इस अहम पद को संभालेंगी वीणा देवी

चाचा पारस ने भतीजे चिराग को दिया एक और झटका, अब इस अहम पद को संभालेंगी वीणा देवी
X
एलजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस लगातार पार्टी को एकजुट करने के प्रयास में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पशुपति कुमार पारस पार्टी सांदस वीणा देवी को अहम जिम्मेदारी दी है। बिहार के सियासी गलियारों में जिसे चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) को चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने एक और बड़ा झटका दे दिया है। जानकारी के अनुसार पशुपति पारस की तरफ से एलजेपी संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सांसद वीणा देवी (LJP Parliamentary Board Chairperson MP Veena Devi) को मनोनीत कर दिया है। आपको बता दें एलजेपी (LJP) पार्टी में पहले चिराग पासवान के पास पार्टी संसदीय दल के नेता, पार्टी अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद था। पर बीते दिनों चाचा पशुपति कुमार पारस ने पार्टी में चिराग पासवान के सभी पदों पर दावा करते हुए उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

जानकारी के मुताबिक अब एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में मनोनयन पत्र एलजेपी सांसद वीणा देवी को पशुपति कुमार पारस द्वारा सौंपा गया है। पारस का कहना है कि वीणा देवी तन मन धन से पार्टी के संगठन कार्य को संगठित करेंगी। साथ ही वह पार्टी को और मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगी।

आपको बता दें बीते दिनों एलजेपी नेता पशुपति पारस की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों की एक मीटिंग हुई। बैठक के बाद स्पीकर को एक पत्र सौंपा गया। जिसमें पशुपति कुमार पारस ने स्वयं को संसदीय दल का नेता करार दिया। इसके अगले दिन चिराग पासवान चाचा पशुपति कुमार पारस से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जहां चिराग पासवान की अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मुलाकात नहीं हो सकी।

इसके बाद एलजेपी का विवाद थमने की जगह और आगे बढ़ता चला गया। फिर पशुपति पारस ने एक बैठक आयोजित कर चिराग पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा कर दी। फिर उन्होंने सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद चिराग पासवान ने खुद के पास ही पार्टी का अध्यक्ष पद होने का दावा किया। साथ ही चिराग ने पार्टी से कई एलजेपी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। चिराग पासवान ने चुनाव आयोग में अपना दावा पेश किया। इसके बाद कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में मंत्री बना दिया गया। वहीं पुशपति कुमार पारस ने लोजपा पर दावे को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के पास मामला लंबित है। जो भी निर्णय आएगा। वह उसका सम्मान करेंगे।

Tags

Next Story