पारस ने खुद को रामविलास का सियासी उत्तराधिकारी करार दिया, बोले- चिराग LJP को कमजोर करने में लगे

एलजेपी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस (Union Minister Pashupati Paras) ने खुद को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का असली सियासी उत्तराधिकारी (Political successor of Ram Vilas Paswan) करार दिया है। वहीं पारस ने दावा किया कि उनके भाई ने यह बात 1970 में ही कह दी थी। इस दौरान उन्होंने जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर एलजेपी को कमजोर करने की कोशिशों में लगे रहने का आरोप भी लगाया।
पशुपति कुमार पारस ने बताया कि हाजीपुर के निकट खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय खोलने की पहल उनका मंत्रालय कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध करा दी जाए। इसके बाद बहुत जल्द ही इस विवि के निर्माण का कार्य प्ररारंभ हो जाएगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि केला उत्पादन के लिए विख्यात हाजीपुर व लीची उत्पादन के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर के किसानों की हालातों में सुधार लाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण यूनिट खोलने पर भी चर्चाएं चल रही हैं। इन दोनों परियोजनाओं को जल्द ही लगवाए जाने के प्रयास उनके मंत्रालय द्वारा किये जा रहे हैं। वहीं पारस ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार से स्व. रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किए जाने की मांग उठाई गई है। साथ ही स्व. रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही वैशाली में यादगार स्वरूप उनका एक कर प्रतिमा लगाने की बिहार सरकार के समक्ष मांग उठाई गई है।
इससे पहले पारस ने हाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में वितरित हो रही राहत सामग्री को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पारस ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए। इसमें मृतकों को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश भी शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS