कांग्रेस विधायक दल बैठक मारपीट मामला: नंद किशोर यादव बोले- यदि इनके हाथों में सत्ता चली जाती तो क्या होता?

Bihar Elections Result 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो जाने के साथ-साथ हर दल अपनी तैयारियों में जुटा दिखाई दे रहा है। इस कड़ी में बीते दिन पटना में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। जहां कांग्रेस के विधायकों के बीच बैठक में मीरपीट होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं मामले को लेकर भापजा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कांग्रेस के खिलाफ तंज कसा है।
मामले पर भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने लिखा कि बिहार की प्रबुद्ध जनता जो फैसला करती है, सोच-समझकर ही करती है। नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस में जहां 19 विधायकों के बीच ही, विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर हाथापाई व मारपीट की नौबत आ जाती है। आगे उन्होंने लिखा कि यदि बिहार की सत्ता कांग्रेस के इन लोगों को हाथ लग जाती, तो क्या होता? नंद किशोर यादव ने कहा कि यह सोच कर भी डर लगता है। वहीं नंद किशोर यादव ने बिहार की जनता का दिल से आभार प्रकट किया है। नंद किशोर यादव का तर्क है कि बिहार की जागरूक जनता ने सूबे को अपराध की आग में झुलसने से बचा लिया।
बिहार की प्रबुद्ध जनता जो फैसला करती है, सोच-समझकर ही करती है। 19 विधायकों के बीच ही, जहां नेता के चुनाव को लेकर हाथापाई और मारपीट की नौबत आ जाती है, यदि उन लोगों को सत्ता हाथ लग जाती, तो क्या होता? सोच कर भी डर लगता है। @ANI @PTI_News @ZeeBiharNews @News18Bihar #Bihar
— Nand Kishore Yadav (@nkishoreyadav) November 14, 2020
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने अन्य ट्वीट के जरिये बिहार की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि इस बार की दीपावली बिहार वासियों के लिए खास है। धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी बिहार की समृद्धि के लिए 'कमल' पर विराजमान होकर पधारीं हैं। अनंत मंगलकामनाओं के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
भूपेंद्र यादव को फिर से बिहार प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर दी शुभकामनायें
नंद किशोर यादव एक और ट्वीट के जरिये भूपेंद्र यादव को एक बार फिर से बिहार प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर शुभकामनायें दी हैं। नंद किशोर यादव ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को एक बार फिर भाजपा बिहार का प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। नंद किशोर यादव ने साथ ही सांसद हरीश द्विवेदी एवं अनुपम हजारा को भाजपा बिहार प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त होने पर ढ़ेरों बधाइयां दी हैं।
अरुण कुमार सिन्हा ने भी भूपेंद्र यादव को ट्वीट के जरिये बधाइयां दी
इसके अलावा भाजपा नेता अरुण कुमार सिन्हा ने भी भूपेंद्र यादव को ट्वीट के जरिये बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि कुशल संगठनकर्ता, ओजस्वी वक्ता व माननीय राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को एक बार फिर से बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपको बता दें, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बीते शुक्रवार को विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें भूपेंद्र यादव को एक बार फिर से बिहार भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS