दहेज के लिए वर पक्ष ने लड़की के परिजनों से की मारपीट, सजी-धजी दुल्हन ने थाने पहुंचकर कही ये बात

दहेज के लिए वर पक्ष ने लड़की के परिजनों से की मारपीट, सजी-धजी दुल्हन ने थाने पहुंचकर कही ये बात
X
बिहार की राजधानी पटना से दहेज के लिए वधू पक्ष के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह देखकर शादी के जोड़े में ही दुल्हन थाने पहुंच गई। जहां उसने कहा कि वह ऐसे लालची दूल्हे के साथ शादी नहीं करेगी।

शादी समारोह (wedding ceremony) में मौजूद हर किसी की निगाह मंडप में बैठे दूल्हा (groom) और दुल्हन (Bride) पर होती हैं। जहां दूल्हा और दुल्हन सभी रस्मों को निभाते हुए एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेते हैं। साथ ही जीवन भर के लिए एक-दूजे के लिए जीने-मरने की कसमें खाते हैं। वहीं पटना (Patna) में एक दूल्हे पक्ष को उसकी उम्मीद के मुताबिक दहेज (Dowry) नहीं दिया गया। जो राजधानी पटना में दूल्हन के परिजनों (bride family) को काफी महंगा पड़ गया। कम दहेज मिलने से नाराज दूल्हे पक्ष के लोगों (groom's side) ने दुल्हन के परिवार के लोगों को जमकर पीट दिया। शादी के मडंप में मारपीट होती देखकर वहां पर मौजूद दुल्हन भी दुखी हो गई। इसके साथ ही मडंप से दुल्हन उठ खड़ी हो गई। जो शादी के जोड़े में ही सीधे थाने जा पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। यह पूरी वारदात दानापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है।

जानकारी के अनुसार दानापुर के बी एस कॉलेज के निकट नालंदा से शादी करने के लिए दुल्हन पक्ष के लोग सोमवार को दानापुर में पहुंचे हुए थे। यहां शादी की रस्में निभाई जाने लगी। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। वधू शादी के लाल जोड़े में सजी-सधी होने वाले अपने पिया का इंतजार मंडप में कर रही थी। इसी दौरान दूल्हे के परिजनों ने तय दहेज देने की मांग दुल्हन के परिवार से कर दी। दूल्हे के परिजनों ने यह तक कह दिया कि जब तक तय दहेज की रकम नहीं देंगे। तब तक शादी की रस्में पूरी नहीं की जाएगी। इस अजब-गजब मांग को रखकर दूल्हे पक्ष के लोग दूल्हन पक्ष के सामने एक तरह से धरने पर बैठ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत का दौरा शुरू हुआ। जो किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले ही विवाद तक जा पहुंचा। इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने दूल्हल के परिवार वालों को जमकर पिटना शुरू कर दिया। इस मारपीट की वारदात (assault) में दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए। इस हालात को देखकर दुल्हन भी पुरी तरह से दुखी हो गई। जो लाल जोड़े में ही दानापुर थाने पहुंच गई। जहां दुल्हन ने पुलिस (Police) से पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

दुल्हन के पिता का कहना है कि दूल्हे पक्ष को दहेज में 15 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। जिसमें हम 10 लाख रुपये दूल्हे पक्ष को दे चुके थे। इसके अलावा हमने 5 तोला सोना भी दिया गया था। इसके बाद भी दूल्हा पक्ष हमसे पांच लाख रुपये और मांग रहा था। नहीं देने की स्थिति में दूल्हे पक्ष के लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। पिता का कहना है कि इस घटना के बाद हमारी लड़की अब अपने ससुराल नहीं जाना चाहती है। मेरी बेटी ने थाने पहुंचकर उक्त दूल्हे से शादी तोड़ देने की गुहार लगाई है। मामले पर दानापुर थानेदार का कहना है कि मामले की जानकारी मिल गई है। दोनों पक्षों में दहेज को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस पूरे केस की तफ्तीश में जुट गई है।

Tags

Next Story