कोरोना काल में पति ने पत्नी बच्चे को छोड़ा, थाने पहुँची महिला को पुलिस ने दिया भोजन समेत हर बात का भरोसा

बिहार (Bihar) में कोरोना (Corona) संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रहा है। इस संकट के साथ में अपने ही अपनों का साथ नहीं निभा रहे हैं। ऐसी एक घटना बिहार की राजधानी पटना (Patna) से सामने आई है। जहां एक पति (husband) ने अपने मासूम बच्चे और अपनी पत्नी (Wife) का साथ छोड़ दिया है। अब कोरोना काल में परेशान वो महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पटना के पत्रकार नगर पुलिस थाने में अपनी गुहार लगाने के लिए पहुंची। जहां पत्रकार नगर के थानेदार मनोरंजन भारती ने कोरोना संकट के बीच महिला को न्याय दिलाने के साथ हर तहर का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार अपने मासूम बच्चे के साथ थाने पहुंची महिला का नाम ज्योति है। जहां उस असहाय महिला ने रो-रोकर पुलिस वालों का अपना दुखड़ा सुनाया। कोरोना काल में उसके पति ने महिला का साथ छोड़ दिया है। कोरोना संकट के बीच पति द्वारा साथ छोड़ दिए जाने से अब महिला को अपने छोटे से बच्चे के परवरिश की चिंता सता रही है। पत्रकार नगर के थानेदार मनोरंजन भारती ने इस पीड़ित महिला को ना केवल न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बल्कि थानेदार मनोरंजन भारती उसके पति को फोन करके चेतावनी भी दी कि यदि उसने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को तुरत नहीं अपनाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थानेदार मनोरंजन भारती ने पीड़ित महिला के मासूम बच्चे को बिस्किट भी दिए और उस महिला की कुछ आर्थिक सहायता भी की। साथ में थानेदार ने महिला से ये भी कहा कि यदि खाने की कोई भी दिक्कत हो तो वो अपने बच्चे के साथ रोज पत्रकार नगर थाने से सुबह-शाम का भोजन लेकर जा सकती है। थानेदार मनोरंजन भारती से मिले इस भरोसे के बाद महिला ज्योति अपने मासूम बच्चे के साथ थाने से बाहर निकल आई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS