नेपाल के बारा में बंद फैक्ट्री में विस्फोट, दो भारतीय नागरिकों की मौत, एक बिहार निवासी गंभीर रूप से घायल

नेपाल के बारा में बंद फैक्ट्री में विस्फोट, दो भारतीय नागरिकों की मौत, एक बिहार निवासी गंभीर रूप से घायल
X
नेपाल के बारा में फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद से ही बिहार के पश्चिम चंपारण और सीवान जिलों में मातम पसरा हुआ है। क्योंकि इस घटना में जान गंवाने वाले यहीं के निवासी थे। वहीं इस विस्फोट में एक भारतीय समेत चार लोग घायल भी हुए हैं।

नेपाल (Nepal) के बारा (Bara) से बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) और पश्चिम चंपाहरण (West Champaharan) जिलों को लेकर दुखद खबर सामने आई है। क्योंकि नेपाल के बारा में कल एक बंद फैक्ट्री में विस्फोट (Blast in factory in Bara) हो गया था। जिसमें दो भारतीय लोगों की जान जाने की खबरें सामने आईं थी। वहीं जाने गंवाने वाले दो लोगों की पहचान सिवान और पश्चिम चंपाहरण जिलों के रहने वालों के रूप में हुई है। इसके बाद से ही इन दोनों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है।

जानकारी के अनुसार बारा जिला के सिमरा स्थित जगदम्बा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को आग लगने व लोहा गलाने की भट्टी में विस्फोट (Nepal explosion) होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दो भारतीय कामगार की जान चली गई। वहीं एक भारतीय समेत 4 कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बिहार के सीवान व पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले थे। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे घटी। विस्पोट की जानकारी पर डीएसपी दीपक श्रेष्ठ की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ जीतपुर -सिमरा उप महानगर पालिका और अमलेखगंज डिपो की दो फायर बिग्रेड टीम पहुंची। कड़े प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि यहां पर फैक्ट्री के फर्निस ऑयल की दो टंकी में बेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इस टंकी में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक था। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से इसमें आग लग गई। तेजी से भड़कती आग की वजह से फिर लोहा गलाने की भट्टी में विस्फोट हो गया। इस घटना में बारा फैक्ट्री में फायर मैन प्रदीप गोड (40) व बेल्डर राम नाथ महतो (45) की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रदीप गोड पश्चिमी चंपारण के बगहा के कुमिया विशुनपुरवा के निवासी थे। वहीं राम नाथ महतो सिवान जिले के दरौंदा गांव परसौट के रहने वाले थे। हादसे में पटना जिले के रहने वाले रामजीतचक बट्टागंज वार्ड 18 के राजकुमार विश्वकर्मा ( 59), पर्सा जिला के पर्सा गढ़ी के नवराज चौला गाई (37), वीरगंज वार्ड 31 के अवधेश कुशवाहा (24) और सिंधुली जिला के तीन पाटन निवासी इंद्र प्रसाद अधिकारी (41) घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत सिमरा स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दो भारतीयों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं घायलों कामगारों का उपचार जारी है।

Tags

Next Story