सोशल मीडिया से हुई जान-पहचान गहरे प्यार में बदली, फिर नाबालिक जोड़े ने उठाया ऐसा कदम पुलिस भी हुई हैरान

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से सामने आई खबर को जानकर हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन (lockdown) के दौर में सोशल मीडिया (social media) के जरिए करीब दो महीने पूर्व हुई जान-पहचान ने किशोर-किशोरी के बीच ऐसी नजदिकियां बढ़ा दी कि अब इस प्रेमी जोड़े (lovers couple) ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बड़ा कदम उठा लिया है। यानी कि ये दोनों नाबालिग घर से भाग गए। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस (Police) ने तलाश शुरू की। पुलिस को नाबालिग लड़की के साथ एक लड़का भी मिला। इस दौरान इस नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जो कुछ कहा उसको सुनकर तो पुलिस वाले भी हैरान (police surprised) हो गए।
यह पूरा केस कुर्जी थाना से जुड़ा हुआ है। यहां पर बीती 20 मई को एक दंपती ने अपनी नाबालिक बेटी की लापता होने का मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस किशोरी के मोबाइल की मदद से उसकी लोकेशन पता करने में जुट गई थी। पर कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इस बीच जांच में पता चला कि लड़की लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। जिसमें वो एक लड़के से बराबर संपर्क में थी। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि लड़की उसी लड़के के साथ गई है। फिर पुलिस की जांच आगे बढ़ाई और दोनों नाबालिग की खोज शुरू हुई।
छपरा में बरामद हुए दोनों नाबालिग
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से नाबालिग लड़की और लड़के तक अपनी पकड़ बनाई व दोनों को छपरा जिले से बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस को दोनों ने आपस में प्रेम होने की बात कही और पुलिस के समक्ष साथ में रहने की बात कहने लगे। इसके बाद दोनों नाबालिगों को पटना के कोतवाली सदर एएसपी स्वर्ण प्रभात के समक्ष पेश किया गया। जहां दोनों ने प्रेम होने की बात करते रहे और पुलिस के सामने साथ में रहने की जिद पर अड़ गए। वैसे इनकी कम उम्र को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS