पटना पुलिस सुशांत के खातों का विवरण जानने के लिए बैंकों से करेगी संपर्क

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बीते 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर पर रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था। मुंबई पुलिस आत्महत्या का केस मानकर इसमें आगे की कार्रवाई कर रही थी। लेकिन करीब एक माह बाद उनके पिता केके सिंह ने सुशांत मौत मामले को लेकर पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज मामले के अनुसार अभिनेता सुशांत की मौत के लिये अभिनेत्री रिया को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिया पर सुशांत का धन हड़पने समेत कई आरोप लगाये हैं। जिसको लेकर पटना पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची हुई है और मुंबई पुलिस के साथ मिलकर मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी है कि पटना पुलिस गुरुवार को मुंबई में अभिनेता के खातों का विवरण जुटाने के लिए बैंकों से संपर्क कर सकती है। ताकि खातों से हुए लेन-देन की जानकारी हो सके। साथ ही सुशांत के सीए से भी उनके के खातों का विवरण जानने की कोशिश करेगी। ताकि पटना पुलिस रिया पर लगे सुशांत का पैसा हड़पने के आरोप की सच्चाई जान सके।
जानकारी है कि पटना पुलिस सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे का भी बयान दर्ज करेगी। बताया गया है कि उसने बिहार पुलिस को सूचित किया है कि सुशांत 'दुखी' है क्योंकि रिया ने उसे परेशान किया था। अंकिता ने खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग कर रही थीं व सुशांत ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। चैट करते हुए, सुशांत ने उल्लेख किया कि उन्हें रिया द्वारा 'परेशान' किया जा रहा था। अंकिता ने यह भी कहा है कि सुशांत रिया के साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते थे। उसने बिहार पुलिस के साथ बातचीत साझा की है व वह गुरुवार को अपना बयान दर्ज कर सकती है। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया के खिलाफ पटना में एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद, अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा था, 'सत्य की जीत'।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS