Patna: तेजस्वी यादव को राजद की बैठक में चुना गया विधायक दल का नेता

Bihar Election Results 2020: पटना में गुरुवार को बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बिहार के विधानसभा चुनावों में हुई राजद और महागठबंधन की हार के कारणों पर समीक्षा हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिये तमाम महागठबंधन के नेता व नये नवले विधायक गुरुवार की सुबह से ही राबड़ी देवी के घर पहुंचने शुरू हो गये थे। पटना स्थित राबड़ी देवी आवास पर पहुंचने वाले नेताओं में राजद के अन्य नेताओं के साथ राज्यसभा सांसद एवं पार्टी नेता मनोज कुमार झा भी शामिल रहे।
जानकारी है कि इस दौरान राबड़ी देवी के आवास पर राजद के सभी विधायकों की भी बैठक हुई। जानकारी के अनुसार इस बैठक को राजद नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस संबंध में राजद के आधिकारिक ट्विटर अंकाउट से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई है। राजद की ओर से बताया कि गया कि इस समीक्षा बैठक में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नये विधायक भी शामिल रहे व जिनको हमारे सर्वप्रिय नेता तेजस्वी यादव ने सम्बोधित किया। इस बैठक में हसनपुर सीट से चुनाव जीत कर बिहार विधानसभा पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आपको बता दें, राजद हालिया चुनावों में 75 विधानसभा की सीट जीतकर बिहार में सबसे बड़ा दल बनकर सामने आया है।
राजद की समीक्षा बैठक से एक और जानकारी निकलकर सामने आई है। बताया जाता है कि राष्ट्रीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक में पार्टी नेता एवं विधायक तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। बताया जाता है कि बैठक में मौजूद सभी नये विधायकों ने सर्वसम्मित से यह फैसला लिया।
राजद विधायक दल की बैठक में माननीय श्री तेजस्वी यादव जी को विधायक दल का नेता चुना गया। pic.twitter.com/N0saiUZI5H
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 12, 2020
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ साधा निशाना
विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश बदलाव के लिए था, इसीलिए नीतीश कुमार तीसरे नम्बर पर चले गए। अगर नीतीश कुमार में थोड़ी भी अंतरात्मा व नैतिकता बची है तो जोड़-तोड़, गुणा-भाग करके मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का शौक़ रखने वाले नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से उतर जाना चाहिए।
तेजस्वी ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार व चुनाव आयोग पर लगाये आरोप
तेजस्वी यादव द्वारा इस दौरान बिहार की जनता के प्रति भी आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि वो बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनादेश महागठबंधन का पक्षधर था। लेकिन चुनाव आयोग का परिणाम एनडीए के पक्ष में था। यह पहली बार नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2015 में जब महागठबंधन बना था। तब वोट हमारे पक्ष में थे। लेकिन भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए प्रवेश किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS