नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कार्य करने के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, अन्य कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सोमवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट (Namami Gange Project) के जारी कार्य के दौरान दिल दहला देने वाली घटना (incident) घट गई। जानकारी के अनुसार पटना शहर के बेउर (Beur of Patna city) क्षेत्र में एलएंडटी (L&T) की ओर से बनाए जा रहे नमामि गंगे के प्रोजेक्ट (Namami Gange) में लगे दो कामगारों की दम घुटने से सिवरेज के अंदर ही मौत (Death of two laborers) हो गई है। जानकारी के अनुसार सिवरेज का चैम्बर का निर्माण कार्य करने के लिए मुर्सिदाबाद निवासी दो कर्मचारी मोहम्मद इदरिश और मोहम्मद इकबाल सिवरेज में उतरे थे। पर उनको ये नहीं पता था कि वो अब हमेशा के लिए अंदर ही रह जायेंगे। दोनों कर्मचरी जैसे ही सिवरेज के अंदर उतरे। तुरंत ही दोनों मजदूर सिवरेज में बनी जहरीली गैस की चपेटे में आ गए और दोनों की सिवरेज के अंदर ही मौत (Death inside sewerage) हो गई।
दोनों मजदूरों की मौत (Death of both laborers) हो जाने के बाद वहां पर कार्य कर रहे एलएंडटी के सभी कर्मचारी (employees) काम को छोड़कर भाग खड़े हुए। मामला स्थानीय लोगों ने देखा तो पूरी घटना की जानकारी बेउर थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद बेउर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने तुरंत जेसीबी लगाकर सिवरेज से दोनों शवों को बाहर निकाला। इन दोनों मृतकों की पहचान काफी देर तक एलएंडटी के कर्मचारियों और अधिकारियों की तरफ से नहीं की गई। काफी देर बाद उसके गांव का रहने वाला एक कर्मचारी मोहम्मद हनिस वहां पहुंचा तो उसने उनकी पहचान की।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करने में जुटी है। दूसरी ओर हादसे के बाद से कर्मचारियों के बीच भी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्य करने के दौरान सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं हैं। यहां सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही कि जिस वक्त पुलिस कर्मियों द्वारा जेसीबी की मदद से दोनों शवों को खोदकर निकाला जा रहा था। उस वक्त एलएंडटी का कोई अधिकारी और कर्मचारी वहां पर मौजूद नहीं रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS