नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में लोगों ने दी महिला और उसकी मासूम को दिल-दहलाने वाली सजा

नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में लोगों ने दी महिला और उसकी मासूम को दिल-दहलाने वाली सजा
X
बिहार के मोतीहारी एरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला और दो नाबालिग किशोरी को पीटता नजर आ रहा है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो सुगौली थाना एरिया की बताई जा रही है। आरोप है​ कि तीन पहले गांव की एक लड़की भाग गई थी। उसके बाद वह वापस भी अपने घर लौट आई। जहां इनके साथ मारपीट की गई।

बिहार(Bihar) के मोतीहारी(Motihari) एरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला और दो नाबालिग किशोरी को पीटता नजर आ रहा है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो सुगौली थाना एरिया की बताई जा रही है। आरोप है​ कि तीन पहले गांव की एक लड़की भाग गई थी। उसके बाद वह वापस भी अपने घर लौट आई। जहां इनके साथ मारपीट की गई। वहीं, घर से भागने वाली लड़की को भी बांधकर पीटा गया। आरोपियों ने सभी को रस्समी से बांधकर उनपर जमकर डंडे बरसाए। सूचना पर पहुंची पुलिस(Police) ने सभी को बंधन मुक्त कराया। उपचार के लिए घायल महिला और दोनों नाबालिग को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस ममाले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लड़की तीन पहले घर से चली गई थी। बताया गया है कि वह बाद में वापस भी अपने घर लौट आई। लड़की के परिजनों ने महिला और एक नाबालिग पर उसे भगाने का आरोप लगाया। आरोप है कि लड़की वालों ने महिला और लड़की को पकड़कर अपने घर ले आए और उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों के साथ भागी हुई लड़की के हाथ पैर बांध दिए। जिसके बाद तीनों के साथ में जमकर मारपीट की गई। आस-पास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो(Viral Video) में तीनों के हाथ खंभे में बांध गए। जिसके बाद में उनके साथ मारीट की गई।

यहां तक की मासूम बच्चों के सामने ही उनकी मां को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता का है कि बेवजह लड़की भगाने का आरोप लगाया गया है। उसका पूरे मामले से कोई लेना—देना नहीं है। इस पूरे मामले में 11 लोग शामिल थे।

Tags

Next Story