बिहार के लोगों की बढ़ी परेशानी, महाराष्ट्र की यात्रा करनी है तो ध्यान से करना होगा ये काम

कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बीच बिहार के लोगों की समस्याएं (Problems of people of Bihar) लगातार पीछा कर रही हैं। अब बिहार (Bihar) के लोगों पर महाराष्ट्र राज्य की यात्रा (Travel to maharashtra) करने पर दिक्कतों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र जाने वाले ट्रेन और हवाई यात्रियों को अब कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कोरोना को लेकर आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य (RT PCR test mandatory) रूप से करवाने और कोविड रिपोर्ट निगेटिव (Covid Report Negative) आने पर ही लोगों को मुंबई (Mumbai) और पुणे (Pune) में प्रवेश मिल सकेगा। महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) की ओर से पूरे महाराष्ट्र में आने वालों के लिए यात्रियों के लिए ये नियम लागू कर दिया है। बिहार के पटना (Patna) हवाई अड्डे से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहरों के लिए सीधी विमान सेवा है। इस स्थिति में बिहार समेत दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को इस बात का खास ख्याल रखना होगा।
आपको बता दें पूरे बिहार राज्य में जहां आरटी पीसीआर (RT-PCR) जांच के लिए लोगों को लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना वायरस को लेकर आरटी पीसीआर टेस्ट का नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस नियम को ट्रेन, बस, कैब, प्लेन आदि सभी वाहनों से आ रहे यात्रियों के लिए लागू कर दिया है। याद रहे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट अभी बरकरार है। महाराष्ट्र में राज्य सरकार लगातार पाबंदियों को कड़ाई से लागू करवा रही है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीते दिन करीब 46 हजार कोरोना संक्रमित नए केस सामने आए थे। वहीं एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS