पटना की सिविल कोर्ट में धमाके से मची अफरा तफरी, सबूत के तौर पर लाया गया था बम

बिहार की राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) में शुक्रवार अचानक से तीव्र विस्फोट फटने से हड़कप गया। मौके पर हुए तेज धमाके के साथ भगदड़ गई। वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बम को कोर्ट में सबूत के तौर पर लाया गया था। यहां सुनवाई के दौरान बम जज को दिखाया जाना था, लेकिन इसबीच ही बम फट (Bomb Blast In Court) गया। इस से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
दरअसल, रोज की तरह शुक्रवार को पटना की सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) में जज केस सुन रहे थे। इस बीच एक सुनवाई में बम का जिक्र था। सबूत के तौर पर बम को कोर्ट रूम में जज को दिखाने के लिए लाया गया था, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता। अचानक ही यह बम फट गया। बम फटते ही मौके पर चारों तरफ धुआं धुआं हो गया। वहीं अचानक हुई तेज आवाज और काले धुएं को देखकर अफरा तफरी मच गई। कोर्ट रूम तक बम लाने वाला पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हालांकि जैसे जैसे लोगों का पता चला मामला शांत हो गया। घायल पुलिसकर्मी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जज के सामने सबूत के तौर बम लेकर पहुंचा था पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, कोर्ट रूम में अगमकुआं थाने का एएसआई एक मामले की सुनवाई में सबूत के तौर पर बम लेकर पहुंचा था। एएसआई जब तक बम जज को दिखाता। उस से पहले ही बम फट गया। अचानक बम फटने की आवाज और धुआं देखकर कोर्ट रूप में अफरा तफरी मच गई। वहीं पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने स्थिती को काबू पा लिया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS