पुलिसवालों की दरियादिली की तस्वीर हुई वायरल, लॉकडाउन के दौरान अंधे व्यक्ति की ऐसे की मदद

कोरोना संक्रमण (Corona infection) पर काबू पाने के लिए बिहार में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग अपने घरों में हैं। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई नजर आता है तो वो होते है अपनी ड्यूटियों पर तैनात पुलिस वाले। इसी लॉकडाउन के दौरान बिहार पुलिस (Bihar Police) की एक दरियादिली की तस्वीर राजधानी पटना (Patna) से सामने आई है। पटना के डाकबंगला (Dakbangla of Patna) चौराहे का मामला है। यहां लॉकडाउन में एक अंधा व्यक्ति (blind person) भी फंसा हुआ है, जो बेसहारा है। अब इस अंधे व्यक्ति के लिए ये ही पुलिस वाले मसीहा बने हुए हैं। पुलिस कर्मी ही उसकी हर बात का ख्याल रख रहे हैं। क्योंकि सड़कों पर लॉकडाउन के दौरान कोई भी आम नागरिक नजर भी नहीं आ रहा है।
#WATCH | A Bihar Police personnel, Shiv Kumar Chaudhary helps a visually impaired man cross a road in Patna. The Police personnel says, "He was sitting here for a long time. I thought of feeding him with the food available with me & helped him cross the road. I got him water too" pic.twitter.com/opAF3JFZNL
— ANI (@ANI) May 11, 2021
बिहार: पटना के डाकबंगला चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी एक अंधे व्यक्ति को सड़क पार कराते दिखा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2021
पुलिस के जवान ने कहा, ''ये बेसहारा हैं और इनको दिखाई भी नहीं देता है। जब से लॉकडाउन लगा है तब से यहां ड्यूटी करने वाले हम 5-6 लोग अपना खाना थोड़ा-थोड़ा बचाकर इनको देते हैं।'' pic.twitter.com/0FxZoFfde6
वहीं मंगलवार को पटना के डाकबंगला चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान एक पुलिसकर्मी एक अंधे व्यक्ति को सड़क पार कराते हुए दिखाई दिया। इस पर पुलिस कर्मी का कहना था कि वो बेसहारा हैं और इनको दिखाई भी नहीं देता है। जब से लॉकडाउन लगा है तभी से डाकबंगला चौराहे पर हम 5-6 पुलिस कर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। हम 5-6 पुलिस कर्मी ही अपना थोड़ा-थोड़ा खाना बचाकर इनको देते हैं। जिससे इनका भी पेट भर जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS