बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, जीतन राम मांझी को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर हाथापाई

बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, जीतन राम मांझी को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर हाथापाई
X
Bihar Assembly Winter Session: सीएम नीतीश कुमार के गुरुवार को बिहार विधानसभा में दिए गए बयान के बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इसको लेकर जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के साथ विधानसभा अध्यक्ष को भी दोषी बताया है।

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा सत्र का आज गुरुवार को पांचवां और आखिरी दिन है। बीते दिन गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार के जीतन राम मांझी को लेकर दिए बयान पर शुरु हुई सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। बीजेपी विधायकों ने बिहार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्य विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के निर्णय को लेकर दुख जताया है।

विधानसभा अध्यक्ष पर जमकर बरसे मांझी

मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि विधानसभा के अभिरक्षक अध्यक्ष होते हैं, मुझे इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष (अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है। मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) तो दोषी हैं ही, लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं।

आरजेडी पर विजय कुमार ने साधा निशाना

वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये (राजद) लोकतंत्र के हत्यारे हैं। राजद के लोग गुंडा राज स्थापित करते हैं, वे(तेजस्वी प्रताप) भूल गए कि उनके पिता ने बिहार में जंगल राज स्थापित किया था। भाजपा ने अपना बलिदान देकर बिहार को इस जंगल राज से निकाला था। तेजस्वी यादव हड़बड़ी में हैं कि जल्दी से मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) डिरेल हों और वे उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन जाएं। बिहार की जनता उनका ये सपना साकार नहीं होने देगी।

पक्ष-विपक्ष के नेताओं में हुई हाथापाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के बीच हाथापाई भी देखने को मिली है। विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक जमकर हंगामा कर रहे हैं। जीतनराम मांझी के समर्थन में भी बीजेपी के कई नेता उतर गए हैं। नीतीश कुमार के विवादित बयान पर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

क्या बोले थे नीतीश कुमार

बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पूर्व सहयोगी जीतन राम मांझी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा मेरी मूर्खता की वजह से यह मुख्यमंत्री बने। इसे कोई समझ है? वहीं नीतीश के इस कथन के बाद भाजपा सदस्य आपत्ति जताते हुए हंगामा करने लगे और इस्तीफे की मांग कर रही है। बताते चलें कि जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित बयान के चलते नीतीश कुमार बीजेपी के निशाने पर हैं। सीएम ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, लेकिन बीजेपी मांग कर रही है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, नीतीश ने जीतन राम मांझी पर जिस तरह से हमला बोला है, उससे बीजेपी को सीएम पर प्रहार करने का और भी ठोस मौका मिल गया है।

ये भी पढ़ें:- Hero MotoCorp के चेयरमैन पवन मुंजाल पर ED का एक्शन, 24.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tags

Next Story