बदमाशों ने गोलीबारी कर मंदिर के पुजारी को उतारा मौत के घाट, भीड़ ने एक आरोपी को दबोचा

बदमाशों ने गोलीबारी कर मंदिर के पुजारी को उतारा मौत के घाट, भीड़ ने एक आरोपी को दबोचा
X
बिहार के दरभंगा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार सवार हमलावरों ने एक पुजारी का मर्डर कर दिया है। वहीं एक बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसे भीड़ ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

बिहार (bihar) के दरभंगा (Darbhanga) से एक बड़ा ही सनसनीखेज हत्याकांड (Murder) सामने आया है। यहां दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना स्थितरामबाग के कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मार हत्या (shoot kill) कर दी। वारदात गुरुवार को सुबह अंजाम दी गई। इस हमले में पुजारी का एक सहयोगी भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल शख्स का उपचार अललपट्टी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हमले में मारे गए पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू झा थे। वो स्थायी तौर पर सीतामढ़ी जिले के भि_ामो ओपी इलाके स्थित कोरियाही गांव के निवासी थे।

जख्मी शख्स की पहचान शहर के चूनाभट्टी के रहने वाले शंभू चौधरी के तौर पर की गई है। वारदात को कार से पहुंचे चार बदमाशों ने अंजाम दिया। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा करके तीन हमलावरों को पकड़ लिया। पकड़ में आए बदमाशों मेें से भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृत बदमाश को पुलकित सिंह के तौर पर पहचाना गया है। पुलकित सिंह के पिता राम उद्गार सिंह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं। पकड़ में आए अन्य दो बदमाश भी भीड़ की पिटाई से जख्मी हुए हैं।

दोनों को उपचार के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाश को आशू कुमार बताया जा रहा है। जो बीते काफी दिनों से रामबाग मोहल्ले स्थित अरुण झा के घर में भाड़े पर रह रहा था। बदमाशों की कार भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दी है।

बताया जा रहा है कि पुजारी के भतीजा व बेटे के साथ आरोपियों के साथ मंगलवार से विवाद चल रहा था। इसको लेकर बुधवार की देर शाम में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस वक्त कई लोग घायल हुए थे।

मामले की जानकारी पर थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस वक्त मामला शांत हो गया था। गोलीबारी करने वाला पक्ष मामले की शिकायत लेकर बुधवार की देर रात में विश्वविद्यालय थाना पहुंचा था। पर गुरुवार की सुबह होते ही इस पक्ष के लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर पुजारी, उनके सहयोगी पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में गोली लगने से पुजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुजारी को बदमाशों ने चार गोलियां मारीं।

हमलावरों ने मौके पर करीब आठ राउंड फायरिंग की। एसएसपी बाबू राम ने पुजारी और एक बदमाश की हत्या कर दिए जाने की बात की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में पहले से परिचित थे। मोबाइल को लेकर हुए झगड़ा इस वारदात का वजह हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस फरार आरोपी को दबोचने के लिए भी छापेमारी कर रही है।

Tags

Next Story