विवाद: बेरहम बेटे ने पत्नी और सुसर की मदद से पिता की हत्या, फिर ग्रामीणों ने किया ये हाल

विवाद: बेरहम बेटे ने पत्नी और सुसर की मदद से पिता की हत्या, फिर ग्रामीणों ने किया ये हाल
X
बिहार में औरंगाबाद में अपनी पत्नी व ससुर की मदद से बेरहम बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

संपत्ति विवाद: बिहार में हालिया दिनों में हत्या और अपहरण समेत अन्य आपराधिक वारदातों में बेहताशा वद्धि हुई है। सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद सूबे में सुशासन कायम नहीं होता दिखाई दे रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि औरंगाबाद जिले में एक निर्दयी बेटे ने अपनी पत्नी और ससुर की मदद से अपने बुजुर्ग पिता की लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह हत्या की सनसनीखेज वारदात औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना इलाके के धेवही गांव में गुरुवार की सुबह को घटी है।

बताया जा रहा है कि रामसिंहासन सिंह 61 वर्षीय के दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव में उनके घर में करीब 10 दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में जारी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए जयराम कुमार के ससुर भी आए हुए थे। संपत्ति विवाद का यह मामला संबंधित थाने में भी पहुंच गया था। लेकिन मामले में कोई हल नहीं निकला था। गुरुवार की सुबह को भी संपत्ति विवाद को लेकर रामसिंहहासन सिंह के घर में झगड़ा हुआ। इसी दौरान बेटे ने अपनी पत्नी और ससुर की मदद से अपने पिता रामसिंहहासन सिंह 61 साल की लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रामसिंहहासन सिंह ने घटनास्थल पर ही तम तोड़ दिया।

रामसिंहहासन सिंह 61 के साथ मारपीट करने का आरोप उनके पुत्र जयराम कुमार, उसके ससुर और उसकी पत्नी के खिलाफ लगा है। वहीं बताया जा रहा है कि वारदात के बाद ग्रामीणों ने तीनों हत्यारोपियों को दबोच लिया है। साथ ही पुलिस बुलाकर इन तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

वारदात की सूचना पर थाना दाउदनगर एएसआई अंजनी कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां वो घटना के संबंध में तहकीकात कर रहे हैं। वहीं पुलिस तीनों आरोपियों को थाने लेकर आ गए हैं। जहां उनसे पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story