Punjab Rape / Murder Case: नंद किशोर यादव बोले- राहुल गांधी 'बिहार की बेटी से दुष्कर्म, हत्या मामले पर' क्यों हैं चुप

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने शनिवार को ट्वीट कर पंजाब में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या कर देने के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा है। साथ ही मामले पर उन्होंने निंदा जाहिर की है। नंद किशोर यादव ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ पहले तो दुष्कर्म हुआ। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वहीं उन्होंने मामले पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी मामले पर इसलिये चुप है कि वह पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है।
#पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले पर #कांग्रेस के युवराज @RahulGandhi चुप क्यों है। क्या इसलिए वह पीड़ित परिवार बिहार का रहनेवाला है।@ANI @News18Bihar @ZeeBiharNews @PTI_News #Bihar
— Nand Kishore Yadav (@nkishoreyadav) October 24, 2020
उन्होंने कहा कि यूपी के हाथरस में तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पॉलिटिल टूर पर जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी को अब पंजाब नहीं जाना चाहिए? आपको बता दें, यूपी के हाथरस में भी बीते महीने ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां उस पीड़ित परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मिलने गये थे। वहीं उन्होंने मामले को लेकर यूपी सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाये थे। साथ ही पीड़ित परिवार के न्याय की मांग उठाई थी।
विपक्षियों के बड़े - बड़े वायदे नहीं आयेंगे काम: भाजपा नेता
नंद किशोर यादव ने इससे पहले भी एक बाद एक ट्वीट कर विरोधियों पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कोई लाख करे चतुराई, कर्म का लेख मिटे ना रे भाई। विपक्षी दलों की चतुराई और बड़े-बड़े वादे कोई काम नहीं आएंगे। जिसने कोई अच्छा कर्म ही नहीं किया। वह अच्छे फल की उम्मीद कैसे कर सकता है।
नंद किशोर यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार सुंदर सपने भी दिखाती है और उन सपनों को साकार भी करती है। नंद किशोर यादव ने कहा कि जहां उम्मीदें शेष होती हैं। वहीं सपने भी देखे जाते हैं। कांग्रेस ने तो अपने शासनकाल में उम्मीदों को ही जड़ से साफ कर डाला था। वहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन उम्मीदों को फिर से उगाया है, जगाया है।
महागठबंधन ने किया महिला शक्ति का अपमान: नंद किशोर यादव
एक और अन्य ट्वीट के जरिये भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने महागठबंधन पर महिला शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि दुर्गा अष्टमी को मिल रहा देवी रूपी नारी का आशीर्वाद, धन्य धन्य! वहीं उन्होंने दावा किया कि महिलायें साफ़ शब्दों में कह रही महिलाओं का अपमान करने वालों को वोट नहीं, महागठबन्धन ने किया है महिला शक्ति का अपमान।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS