Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी बुरी तरह हारीं, जानें लंदन से आकर क्यों रखा था राजनीति में कदम

Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पुष्पम प्रिया चौधरी को बुरी तरह से हार मिली है। जानकारी मिल रही है कि उन्हें नोटा से भी ढ़ाई गुना कम वोट मिला है। बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थी। उन्हें इस चुनाव में केवल 1991 वोट मिले हैं। इस सीट से हारने के बाद उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में ईवीएम को हैक करके उनके सारे वोट एनडीए के पक्ष में भेज दिए गए हैं।
विरासत में मिली है सियासत
पुष्पम प्रिया चौधरी ने राजनीति में किसी फिल्मी सितारे की तरह एंट्री ली थी। मार्च 2020 में अचानक उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वो बिहार के सीएम पद की उम्मीदवार होंगी। बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। इतना ही नहीं, उनके दादा का भी राजनीति में अच्छा नाम था। ऐसे में ये कहना बुरा नहीं होगा कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।
पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीच्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट स्टडीज में भी मास्टर्स किया है।
राजनीति में आने का ये है कारण
पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के विकास के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने इसके लिए प्लूरल्स नाम से एक पार्टी भी बनाई थी। उन्होंने कहा था कि अगले 5 साल में वो बिहार को सिंगापुर जैसा बना देंगी।
चुनाव प्रचार के दौरान वो काले कपड़े में नजर आ रही थी। कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि वो हमेंशा काले कपड़े में क्यों नजर आती हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि उन्हें काला रंग काफी पसंद है। लेकिन जानकारों का कहना था कि वो बिहार की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाने के नीयत से आई थी। हालांकि इस चुनाव में वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के नितिन नबीन ने जीत हासिल की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS