Mahatma Gandhi Jayanti: राबड़ी देवी बोलीं- हमारी सरकार बनने पर 'गांधी जी के महिला अत्याचार मुक्त सपने' को साकार करेंगे

बिहार की पूर्व सीएम एवं राजद नेता राबड़ी देवी ने दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के मौके पर ट्वीट के माध्यम से सभी प्रदेश वासियों और देश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी। साथ महात्मा गांधी जयंती के मौके पर राबड़ी देवी ने बिहार समेत देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार पर निंदा जाहिर की है। राबड़ी देवी ने कहा कि आज जब बिहार व देश में बेटियों के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ' बस नारे में ही रह गया है। अत्याचार की इंतिहा हो रही है। राबड़ी देवी ने कहा कि आज महात्मा गांधी जी की ये सीख याद आती है। राबड़ी देवी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि जिस दिन एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी। उस दिन हम समझ लेंगे भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनने पर राजद महात्मा गांधी जी के इस सपने को साकार ज़रूर करेगी। ताकि देश की बेटियों पर जुल्म का ये सिलसिला बंद हो।
अजय आलोक बोले - महिला अत्याचार के बाद सियासी नौटंकियां नहीं होनी चाहिये
जदयू नेता डॉ अजय आलोक ने भी शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार पर चिंता जताई है। अजय आलोक ने कहा कि बात यूपी की हो या राजस्थान की कड़वी सच्चाई ये हैं कि समाज में फैले वैमनस्य को हम ख़त्म नहीं कर पाए हैं। अजय आलोक ने कहा कि घटना होने पर हम राजनीतिक दोषारोपण शुरू करके हम इस सामाजिक कड़वाहट को और बढ़ाते हैं। अजय आलोक ने कहा कि नौटंकी तो ऐसी होती हैं कि दिल का दर्द लहू बन के टपक गया। इस अंतर को खत्म करने की जरूरत है।
जदयू नेता ने ताशकंद फाइल का सच आज तक सामने नहीं आने पर जताई चिंता
जदयू नेता डॉ अजय आलोक ने अन्य ट्वीट के जरिये पूर्व पीएम लाल बहादूर शात्री को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने लिखा कि 'जय जवान जय किसान' का नारा और भारत को आत्मनिर्भरता का पहला स्वाद देने वाले हमारे पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनको सादर नमन। आप से भी हम क्षमा प्रार्थी हैं कि ताशकंद फाइल का सच आज तक सामने नहीं आया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS