राबड़ी ने बेरोजगारी पर किया वार, नंद किशोर यादव बोले - पति-पत्नी के शासन में कितने लोगों को मिला रोजगार?

भाजपा नेता एवं बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने शनिवार को ट्वीट कर सूबे की पूर्व मंत्री राबड़ी देवी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेरोजगारी की बात कर अपने समय की भी जनता को याद दिलवायें। वहीं उन्होंने कहा कि आपके शासनकाल को बिहार की जनता भूली नहीं है। नंद किशोर यादव ने कहा कि पति-पत्नी के शासनकाल में बिहार में कितने लोगों को नौकरी दी गई हैं? नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग से पति-पत्नी के शासन में दो-तीन साल में एक बार 100-150 पदों पर ही की वैकेंसी निकलती थी।
आपकी सरकारों में बिहार में खूब फल-फूल रहा था अपहरण का उद्योग : नंद किशोर यादव
नंद किशोर यादव ने बताया कि और अब बिहार में प्रत्येक साल आयोग द्वारा 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन निकाला जा रहा है। नंद किशोर यादव ने बताया कि सूबे में शिक्षक व नर्सिंग में रिकॉर्ड बहाली हुई। बिहार एनडीए सरकार द्वारा लगातार रोजगार सृजन किया जा रहा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी के समय में सारे उद्योग बंद हो गये थे। नंद किशोर यादव ने कहा कि सिर्फ बिहार में अपहरण का उद्योग खूब फल-फूल रहा था।
जनता चुप ना बैठे, सीएम नीतीश कुमार से बेरोजगार को लेकर पूछे सवाल : राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने शनिवार को ट्वीट कर बेरोजगारी को लेकर सूबे की एनडीए सरकार को घेरा है। राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर बिहार के करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। साथ राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सवाल किया कि बिहार का हर दूसरा युवा बेरोजगार क्यों है? राबड़ी ने पूछा कि हर दूसरे घर से सूबे में पलायन क्यों हो रहा है। राबड़ी देवी ने इस पर जनता द्वारा सीएम नीतीश कुमार से जवाब मांगे जाने की अपील की है। वहीं राबड़ी देवी ने कहा कि ऐसे कब तक चुप रहियेगा?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS