Ram Vilas Paswan: पिता पासवान को मुखाग्नि देते वक्त अचेत होकर गिर पड़े चिराग पासवान

Ram Vilas Paswan: पिता पासवान को मुखाग्नि देते वक्त अचेत होकर गिर पड़े चिराग पासवान
X
राम विलास पासवान: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का पटना दीघा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी है कि इस समय स्वर्गीय पिता पासवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देते वक्त एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अचेत होकर गिर पड़े।

Ram Vilas Paswan: एलजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर का शनिवार को पटना में जनार्दन घाट (दीघा) में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी है कि एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान स्वर्गीय पिता रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के वक्त अचेत होकर गिर पड़े। जानकारी है कि इस दौरान चिराग पासवान बेहद भावुक हो गये और चिराग पासवान ने स्वर्गीय पिता राम विलास पासवान को नम आंखों से गई अंतिम विदाई दी। आपको बता दें केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में गुरुवार की देर शाम को निधन हो गया था। राम विलास पासवान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने शोक जाहिर किया। दिल्ली में शुक्रवार को राम विलास पासवान को पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धाजलि दी। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कल शाम बिहार की राजधानी पटना ले जाया गया। वहां राम विलास पासवान को बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और तमाम पक्ष विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शनिवार की दोपहार को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर का पटना के जनार्दन घाट 'दीघा' में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बेटे चिराग पासवान ने दी।


सुशील मोदी राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार में हुये शामिल

बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान सुशील मोदी ने उनको अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

नंद किशोर यादव भी अंतिम संस्कार के वक्त रहे मौजूद

बिहार मे पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव भी राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार के मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नंद किशोर यादव ने बताया कि उन्होंने पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर केंद्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags

Next Story