भाभी से अवैध संबंध रखने का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

भाभी से अवैध संबंध रखने का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
X
बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी ही खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर पति द्वारा अपनी भाभी से अवैध संबंध रखे जाने का लगातार एक पत्नी विरोध कर रही थी। इसको लेकर रोजाना विवाद होता था। अंत में पति ने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले से रिश्तों को कलंकित (Relationships) कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पति ने (husband) अपनी भाभी से अवैध संबंधों (illegal relations with sister-in-law) के चलते अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार (wife murder) दिया है। पति और पत्नी के बीच इन्हीं अवैध संबंधों को लेकर दिन-प्रतिदिन झगड़ा होता था।

यह पूरी खौफनाक वारदात नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके स्थित सिकरौल गांव से सामने आई है। यहां पर अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान रॉबिन यादव की पत्नी अंजली देवी के तौर पर की गई है।

मृतक महिला के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के गोरमा के रहने वाले रंजीत यादव ने बताया कि 3 साल पहले उनकी बेटी अंजली देवी की शादी सकरौल के रहने वाले दमड़ी यादव के बेटे रॉबिन यादव के साथ हुई थी। शादी हो जाने के बाद हम सभी को पता चला कि उनके दामाद रॉबिन के अपनी भाभी के अवैध संबंध हैं। यह पता लगते ही बेटी अंजली देवी अपने पति से इन अवैध संबंधों का बार-बार विरोध करने लगी। पति-पत्नी के बीच आए दिन भाभी को लेकर विवाद होता था। इस पर हमेशा रॉबिन यादव अपनी पत्नी अंजली देवी के साथ मारपीट किया करता था। साथ वो इसको लेकर अंजली देवी को मुंह बंद रखने के लिए कहता था।

जानकारी के अनुसार रॉबिन यादव हाल के कुछ दिनों से अंजली के मायके वालों से बाइक व एक ई रिक्शा दिलाने की मांग करने लगा था। इस वजह से शुक्रवार को पति-पत्नी के बची के बीच विवाद हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी मारपीट के बीच आवेश में आकर रॉबिन यादव ने अंजली देवी को गला दबाकर मार डाला।

इसके बाद आस- पड़ोस के लोगों ने पूरी घटना की सूचना अंजली के मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। जहां पर उन्होंने अंजली देवी का शव देखा और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है की अंजली की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग गांव स्थित अपने घर को छोड़कर फरार हो गए हैं।

दीपनगर थाना अध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पंहुचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पति रॉबिन यादव समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Tags

Next Story