रिटायर्ड टीचर के बेटों को बीच सड़क पर खड़ा कर बदमाशों ने मार दी गोली, मौके पर हुई मौत

बिहार (Bihar) के मोतिहारी में बदमाशों ने डबल मर्डर (Murder) की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने बुधवार सुबह दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। दोनों भाई एक निजी फाईनेंस कंपनी में जॉब करते है। घटना के वक्त दोनों भाई दफ्तर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डबल मर्डर की यह घटना कोटवा थाना एरिया के बनवीरवा पुल के पास हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने पहले दोनों को रोका और फिर खड़ा कर सीने में गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कोटवा थाना एरिया के जसौली पट्टी गांव निवासी मोहन सिंह (35) और सोहन सिंह (30) के रूप में की है। घटना के समय दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर दफ्तर जा रहे थे। इनके पिता रिटायर्ड टीचर है।
घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दिनदहाड़े हुई डबल मर्डर की घटना से लोगों में आक्रोश भी दिखाई दिया। हालांकि, अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोटवा थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले है। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गाठित कर छापेमारी की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS