Assembly By-Election: बिहार में महागठबंधन से कांग्रेस ने खुद को किया अलग, मदन मोहन झा ने लगाए ये गंभीर आरोप

Assembly By-Election: बिहार में महागठबंधन से कांग्रेस ने खुद को किया अलग, मदन मोहन झा ने लगाए ये गंभीर आरोप
X
बिहार में महागठबंधन से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस ने राजद पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।

बिहार (Bihar) में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव (assembly by-election) हो रहे हैं। वहीं इस चुनाव ने बिहार महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) के रिश्तों में दरार पैदा कर दी है। जिसके चलते महागठबंधन से कांग्रेस (Congress) ने स्वयं अलग कर लिया है। बिहार कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने व गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया गया है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का कहना है कि लालू यादव की पार्टी राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। इस स्थिति में अब गठबंधन कहां रह गया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन टूट चुका है। मदन मदन मोहन झा ने कहा कि अब पार्टी के पास दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने के अलावा कोई विकल्प नहीं शेष नहीं रह गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि राजद द्वारा कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) और तारापुर विधानसभा दोनों सीटों से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। वैसे पिछले वर्ष हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में कुशेश्वर स्थान सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक राम चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से इस सीट पर कांग्रेस का दावा खुद ही बन रहा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की काफी कम अंतर से हार हुई थी। पर राजद द्वारा पूरी तरह से कांग्रेस के दावे को खारिज किया गया है। राजद ने अपनी इच्छा से प्रत्याशी उतार दिए हो। जोकि ये गठबंधन धर्म के विरूद्ध है। राजद ने ऐसा करके भारी गलती की है।

जब पूछा गया कि ये गठबंधन है या टूट चुका है तो मदन मोहन झा ने बताया कि राजद के इस तरह के रवैये के बाद अब ये गठबंधन कहां शेष रह जाता है। कांग्रेस को दरकिनार कर स्वयं प्रत्याशी उतारने से स्पष्ट होता है कि अब गठबंधन नहीं रहा और टूट चुका है। मदन मोहन झा ने कहा कि जैसे राजद ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। अब ऐसे ही कांग्रेस भी दोनों विस सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। मदन मोहन झा ने कहा कि एक से दो दिनों के भीतर कुशेश्वर स्थान व तारापुर से प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर प्रत्याशी तय होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उपचुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी जीत के संकल्प के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Tags

Next Story