Bihar: राजद प्रमुख लालू यादव की हालत बिगड़ी, रांची रिम्स के डॉक्टर ने किया इस बात का खुलासा

रांची रिम्स से बिहार पूर्व सीएम एवं राजद प्रमुख लालू यादव के समर्थकों को दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से रांची रिम्स में अपनी बीमारियों का उपचार करा रहे लालू यादव की तबियत बिगड़ने रही है। इस बात का खुलासा शनिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुये रांची रिम्स में राजद प्रमुख लालू यादव का उपचार कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने किया है।
डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि बिहार के पूर्व सीएम एवं राजद प्रमुख लालू यादव की किडनी इस समय 25 प्रतिशत फंक्शन कर रही है। डॉक्टर उमेश प्रसाद का कहना है कि कभी भी राजद प्रमुख लालू यादव की किडनी काम करना बंद कर सकती है। उन्होंने बताया कि हमने राजद प्रमुख लालू यादव की बिगड़ रही तबियत के बारे में लिखित में उच्च पदाधिकारी को सूचना दे दी है। आपको बता दें, बिहार के पूर्व सीएम एवं राजद प्रमुख लालू यादव का झारंखंड के रांची रिम्स में बीते कई महीनों से डॉक्टर उमेश प्रसाद उपचार कर रहे हैं।
उनकी किडनी 25% फंक्शन कर रही है। कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। हमने लिखित में उच्च पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी है: RIMS रांची में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद pic.twitter.com/IPXjIys0rw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2020
जानकारी के मुताबिक लालू यादव की खराब तबीयत के बारे में पता चलने पर आज उनसे मिलने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पहुंचे। इस बात की जानकारी रिम्स प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। वहीं कांग्रेस नेता ने बताया कि लालू यादव की खराब तबीयत की सूचन मिली तो ऐसे में वे उनका हाल जानने पहुंचे। बताया जाता है कि वहीं आज राजद प्रमुख लालू यादव से बिहार में पार्टी के दो विधायक भी मिलने पहुंचे। जेल मैनुअल के अनुसार, लालू यादव से शनिवार के दिन केवल तीन लोग ही रिम्स के पेइंग वार्ड मिलने जा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS