राजद का विवाद हुआ सरेआम! तेज प्रताप बोले- अब उन्हें छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी नहीं मिलने दिया जा रहा

बिहार (Bihar) में लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) में जारी आंतरिक कलह (internal strife) फिलहाल थमता हुआ दिखाई नहीं दे रही है। मामला और ज्यादा गहराता हुआ दिखाई दे रहा है। जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) और तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के बीच हुआ मनमुटाव अब तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव (Tejashwi Yadav Advisor Sanjay Yadav) तक जा पहुंचा है। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें अब उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसा करने का आरोप तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव के खिलाफ लगाया है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि संजय यादव उनको तेजस्वी यादव से मुलाकात करने से रोक रहे हैं। ये बातें भी मीडिया रिपोर्ट से सामने आई हैं कि घर के भीतर तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के सलाहकार के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान तेज प्रताप यादव काफी नाराज नजर आ रहे थे और थोड़ी देर में ही घर से बाहर निकल आए।
घर से बाहर आकर मीडिया कर्मियों से बात करते वक्त तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि हम तेजस्वी यादव से बात करना चाहते हैं तो उनके सलाहकार संजय यादव हमको रोक रहे हैं। हमको तेजस्वी यादव से बात नहीं करने दे रहे हैं। साथ ही तेज प्रताप यादव ने कहा कि संजय यादव हमको तेजस्वी यादव से बात करने से रोकने वाले कौन होते हैं? ये हमको तेजस्वी से मिलने नहीं दे रहे हैं। बात नहीं करने दे रहे है। संजय यादव तेजस्वी यादव और हमारे बीच में आ ही रहे हैं।
राजद में इस समय बिहार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच जारी जंग और तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव ने कल जगदानंद के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए सीधा-सीधा निशाना साधा था। कहा था कि जगदानंद सिंह उनके और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद उत्पन्न करना चाहते हैं। तेज प्रताप यादव ने यह चेतावनी भी दी कि यदि उनके पिता लालू यादव जगदानंद के खिलाफ एक्शन नहीं लेते हैं तो वह इस मसले को अदालत लेकर जाएंगे।
जगदानंद ने तेज प्रताप यादव को दी ये हिदायत
जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव का नाम लिए बिना ही इशारों- इशारों में उनके खिलाफ बात कह दी है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि व्यक्ति अपनी मर्यादा का खुद रखवाला होता है। कोई भी लक्षमण रेखा को तोड़े ना। साथ ही जगदानंद ने कहा कि यह जो कुछ हो रहा है, वह किसी चार दीवारी के भीतर नहीं हो रहा है। इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी सब कुछ जानते हैं। वहीं उन्होंने WHO IS TEJ PRATAP वाले बयान पर भी सफाई दी है। उनका कहना था कि तेज प्रताप यादव पार्टी के संवैधानिक ढांचे में नहीं हैं। साथ ही वह रादज कोर कमिटी के सदस्य भी नहीं है।
ये विवाद के पीछे की वजह
आपको बता दें राजद में यह विवाद बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को पद मुक्त करने और उनकी जगह नई जिम्मेदारी गगन कुमार को सौंपे जाने की वजह से उत्पन्न हुई है। आकाश यादव को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का करीबी बताया जा रहा है। आकाश यादव को पद से हटाए जाने के साथ से ही तेज प्रताप यादव गुस्से में आ गए हैं और जगदानंद सिंह के खिलाफ खुलकर तीखा टिप्पणी कर रहे हैं। जैसे समय गुजर रहा है। वैसे ही इन दोनों के बीच यह जंग और बढ़ती जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS