लालू यादव की सुरक्षा में तैनात जवान गद्दा-तकिया ले भागे, लेटर मिलने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

लालू यादव की सुरक्षा में तैनात जवान गद्दा-तकिया ले भागे, लेटर मिलने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
X
झारखंड के रांची के रिम्स से एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है। राजद प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा में रिम्स में जो पुलिस कर्मी तैनात थे। वो अपने साथ तकिया, गद्दा और अन्य सामन ले गए हैं। रांची एसएसपी की ओर लिखे गए इस पत्र से इस बात का खुलासा हुआ है।

झारखंड (Jharkhand) के रांची रिम्स (Ranchi Rims) से आई एक अजब-गजब घटना (Strange event) से पुलिस विभाग (Police Department) में हड़कंप मच गया है। मामला ये है कि रांची रिम्स में बिहार के पूर्व सीएम (Former CM of Bihar) एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) की सुरक्षा में जो पुलिस कर्मी (Police personnel) यहां तैनात थे। वो सुरक्षा कर्मी गद्दे, बेडशीट और तकियों को अपने साथ ले गए हैं। ये सभी सामान रांची रिम्स की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। रांची रिम्स अस्पताल प्रबंधन की ओर से रांची एसएसपी को पत्र लिखकर इन सुरक्षा कर्मियों से गद्दे, बेडशीट और तकियों को वापस कराए जाने की मांग उठाई गई है। दूसरी ओर इस चिट्ठी के सामने आने से झारखंड पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है।

एसएसपी ने भी लालू के सुरक्षा कर्मियों को लिखा पत्र

दूसरी ओर रांची एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही एसएसपी ने इन सभी जवानों को पत्र लिखकर सिर्फ 24 घंटों के अंदर गद्दा और तकिया रिम्स प्रबंधन को लौटाने को कहा है। यदि इस समय सीमा के अंदर ये जवान गद्दा और तकिया वापस नहीं लौटा पाए तो। इस सभी जवानों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसके आलावा एसएसपी ने इस मामले को लेकर सभी पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार रांची रिम्स प्रबंधन ने ये गद्दे, बेडशीट और तकिया सिंह टेंट हाउस से किराए पर लिए थे। वहीं ये जवान अब रिम्स प्रबंधन को इन सभी चीजों को नहीं लौटा रहे है तो रांची रिम्स प्रबंधन पर भाड़े का अतिरिक्त भार भी बढ़ गया है।

Tags

Next Story