राबड़ी देवी बोलीं - बिहार में महाजंगलराज व्याप्त, लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से निकलें

Bihar Crime: बिहार में आये दिन हत्याओं समेत अन्य तरह की आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। जिसको लेकर राजद वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्विटर पर बीते कई दिनों की हत्याओं की घटनाओं व अन्य हिंसक वारदातों की स्थानीय अखबरों में छपी खबरों की कतरन को शेयर करके बिहार सरकार के खिलाफ निशाना साथा है। इसके साथ ही राबड़ी देवी ने प्रदेश की जनता को स्वयं के बचाव के लिये खास नसीहत भी दी है। राजद नेता राबड़ी देवी ने लिखा कि बिहार में इस समय महाजंगलराज पूरी तरह से व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में महाजंगलराज के महाराजा द्वारा मनोनीत अपराधियों का तांडव राज है। इसको लेकर राबड़ी देवी ने प्रदेश की जनता से कहा कि आमजन सावधानीपूर्वक अति जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। राबड़ी देवी संदेह जाहिर करते हुआ कहा कि नहीं तो सूबे में सत्ता संरक्षित संगठित अपराधी कभी भी गोली मारकर हत्या कर सकते हैं।
शक्ति सिंह बोले- बिहार नहीं संभल रहा तो सीएम नीतीश कुमार दे दें इस्तीफा
दूसरी ओर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने भी पूर्व सीएम राबड़ी देवी के ट्वीट को रिट्वीट कर बिहार में बढ़ रही आपराधिक मामलों को लेकर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ हमला बोला है। राजद नेता शक्ति सिंह ने अन्य ट्वीट में लिखा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपराध को नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहे हैं। वहीं शक्ति सिंह ने कहा कि अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो अनुकंपायी व थकाऊ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं कर देते हैं? दिन दहाड़े राज्य में हत्या पर हत्या हो रही हैं। बिहार में नेता व कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं हैं।
बिहार में अपराध चरम सीमा पर। नीतीश कुमार अपराध को नियंत्रण करने में असफल। अगर बिहार नही संभल रहा है तो अनुकंपायी व थकाऊ मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा क्यों नही कर देते हैं? दिन दहाड़े राज्य में हत्या पर हत्या हो रही है। नेता व कार्यकर्ता भी सुरक्षित नही। @ZeeBiharNews @News18Bihar
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) December 7, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS