Ranchi: सीएम सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, बोले झारखंड में पार्टी के जनाधार को फिर करेंगे मजबूत

Ranchi: सीएम सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, बोले झारखंड में पार्टी के जनाधार को फिर करेंगे मजबूत
X
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। यहां वो राजद पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) झारखंड (Jharkhand) में एक बार फिर खुद को मजबूत करने के प्रयास में जुटी नजर आ रही है। जिसकी रास्ता इतना आसान नहीं रहने वाला है। क्योंकि बीते दिनों में प्रदेश के सीएम ने ही बिहार में बोली जाने वाली भाषा पर सवाल उठा दिए थे। बीते दिनों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने मगही और भोजपुरी भाषा को दमनकारी भाषा करार दिया था। अब जब राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) झारखण्ड दौरे पर आए हैं तो इसको लेकर मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किए। जिसपर तेजस्वी यादव ने कुछ गोल मोल उत्तर दिया। वैसे तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी भाषा खराब नहीं होती है।

जानकारी के अनुसार बिहार (Bihar) विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झारखंड राजद में जान फूंकने के लक्ष्य के साथ रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं तेजस्वी यादव ने बताया कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल किंगमेकर की भूमिका में रहा है। वहीं तेजस्वी ने कहा कि वैसे यहां पार्टी का जनाधार कम जरूर हुआ है। इसको ही एक बार फिर से मजबूत करने व संगठन को नई धार देने की कोशिश की जा रही है। वहीं तेजस्वी ने बताया कि वह इसी लक्ष्य के साथ झारखंड में आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के आए हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि यहां पार्टी हर वर्ग के बीच अपनी पैठ मजबूत करे। साथ ही पार्टी फिर से अपनी पुरानी साख को मजबूत करने में कामयाब हो जाए। इसके लिए हर जरूरी प्रयास किया जाएगा।

पिछले दिनों झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने जैसे भोजपुरी व मगही भाषा पर टिप्पणी की थी। जिसपर तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो राजद नेता ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। इस दौरान राजद नेता ने यह जरूरी कहा कि भाषा ही हमारी देश की खूबसूरती है व कोई भाषा खराब नहीं हो सकती।

इसके बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इसकी तस्वीरें खुद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर शेयर की हैं। सीएम हेमंत सोरेन से भेंट के दौरान तेजस्वी यादव के साथ झारखंड सरकार में राजद कोटे से श्रम मंत्री श्री भोक्ता सत्यानंद भी मौजूद रहे।

Tags

Next Story