ईडी ने लालू के करीबी राजद नेता अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

ईडी ने लालू के करीबी राजद नेता अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
X
ईडी ने लालू यादव परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले नेता अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को गिरफ्तार किया है। इनकी यह गिरफ्तारी उर्वरक घोटाला मामले में की गई है। एडी सिंह को बिहार से राजद कोटे पर राज्यसभा भेजा गया था।

बिहार (Bihar) में लालू प्रसाद यादव परिवार (Lalu Prasad Yadav Family) को चिंतित कर देने वाली खबर सामने आई है। क्योंकि दिल्ली (Delhi) में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED Enforcement Directorate) की टीम ने दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद एडी सिंह (Rajya Sabha MP AD Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने बिहार से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह (Amarendra Dhari Singh aka AD Singh) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह की गिरफ्तारी उर्वरक घोटाले के मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह की मेडिकल जांच करवाई गई व उसके बाद अब अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। ईडी मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को बहुचर्चित फर्टिलाइजर घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बतां दें बीते कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक केस दर्ज किया था। उसी मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने ये मामला टेकओवर किया और आगे इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। ईडी की टीम की तरफ से दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा सहित करीब 12 स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी।

राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को लालू परिवार के काफी करीबी माने जाता है। अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह नामचीन उद्योगपति भी हैं। पहली बार जब अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया तो यह नया नाम बिहार की जनता के लिए बिल्कुल नया और हैरान कर देने वाला था। अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को लालू यादव की पार्टी राजद ने बिहार से राज्यसभा भेजा है।

Tags

Next Story