तेजस्वी ने दिवाली संदेश के जरिए मुद्दों को किया उजागर, बोले- बेरोजगारी से लेकर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए राजद प्रतिबद्ध

बिहार विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव लगातार यहां के मुद्दों को उठाया है। साथ ही चुनावी रैली में भी इन मुद्दों को जमकर उठाया था। चुनावी रैली में तेजस्वी ने कहा था कि अगर राजद पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहले 10 लाख लोगों को रोजगार देगी।
हालांकि राजद तो यह चुनाव हार गई, लेकिन जनता के प्रति अग्रसित होकर मुद्दे उठाना खत्म नहीं हुआ है। आज दिवाली के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लोगों दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभकामनाएं संदेश में तेजस्वी ने कहा कि आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएँ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, अफसरशाही के साथ साथ दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और सुनवाई में व्याप्त घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद उन्होंने अपने संदेश में जय हिंद, जय बिहार लिखा।
बता दें कि तेजस्वी यादव भलें ही यह चुनाव हार गए, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आए। 10 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा हुई थी। जिसमें आरजेडी अकेले दम पर 75 सीटें हासिल कर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।
जबकि आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन 110 सीटें ही जीत सका। जिससे बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों में से 12 सीट पीछे रह गया। सत्ताधारी एनडीए दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरी और बीजेपी की मदद से 125 सीटें हासिल करके बहुमत का आंकड़ा पार कर गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS