RLSP-JDU के बीच विलय का उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान, बोले- वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर उठाया यह कदम

RLSP-JDU के बीच विलय का उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान, बोले- वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर उठाया यह कदम
X
Bihar Politics: आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के हित के लिए समान विचारधारा वाले लोगों को बिहार में एक साथ आना चाहिए।

Bihar politics: काफी लंबे समय से चल रहे कयासों पर आखिरकार रविवार को विराम लग गया है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Rashtriya Lok Samata Party chief Upendra Kushwaha) ने रविवार को आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी (RLSP) के जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) में विलय का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश और प्रदेश के हित के लिए बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए। यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है। इसलिए, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू (JDU) के साथ विलय का फैसला किया है। अब हम उनके साथ खड़े हैं।

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने यह भी कहा कि हम लोगों ने फैसला लिया है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का काफिला अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में काम करेगा। देश और राज्य की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हम लोग जदयू (JDU) के साथ मिलकर काम करेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुुमार दे सकते हैं कोई बड़ी जिम्मेवारी

दुसरी ओर सियासी जानकारों की माने तो रालोसपा का जदयू में विलय हो जाने के बाद नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों के बाद राज्यपाल कोटे से बनने वाले एमएलसी में भी उपेंद्र कुशवाहा या उनके किसी करीबी को विधान परिषद भेजा जा सकता है।

Tags

Next Story