समस्तीपुर नाव हादसा: 6 लोगों के शव नदी से निकाले गए, घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समस्तीपुर नाव हादसा: 6 लोगों के शव नदी से निकाले गए, घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X
बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम नदी में नाव पलट जाने की वजह से भीषण हादसा हो गया। इस दौरान नदी में नाव पर सवार 7 लोग डूब गए। इनमें से छह लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

बिहार (Bihar) के समस्तीपुर (Samastipur) जिले के चकमेहसी के नामापुर गोदाईपट्टी मुख्य मार्ग के शांति नदी पुल के पास शुक्रवार की शाम को एक नाव आंधी से अनियंत्रित होकर पटल गई (boat capsized)। इस दौरान नदी में सात लोग लापता (seven people missing) हो गए। इनमें से छह लोगों के शव बरामद (Bodies of six people recovered) कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पांच लोगों के शव गांव के लोगों ने बरामद किए। वहीं शनिवार को सुबह एनडीआरएफ ने मौके पर रेस्कयू कार्य शुरू किया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने नदी से एक शव को निकाला।

आपको बता दें शुक्रवार की शाम में आंधी की कारण अनियंत्रित होकर चकमेहसी के नामापुर स्थित नदी में नाव पलट गई। इस नाव में करीब 12 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों को तो ग्रामीणों ने सुरक्षित नदी से किसी तरह निकाल लिया। लेकिन सात लोग नदी में गायब हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों, लापताओं के परिजनों ने मछुवारों की मदद से शनिवार सुबह तक पांच शव नदी से बाहर निकाल लिए। इसके बाद शनिवार की सुबह में नदी से एक शव एसडीआरएफ ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन नदी में लापता एक अन्य शख्स की खोजबीन के लिए जारी है।

बताया जा रहा है कि इस नाव में सवार कई लोग नामापुर से चकमेहसी बाजार गए हुए थे। यहां से सामान खरीद का वो फिर से वापस अपने घरों को लौटने के लिए सोरमार ढाला से एक नाव में सवार हुए थे। यहां से कुछ बाढ़ पीड़ित भी अपने घरों को जाने के लिए नाव पर सवार हुए थे। नदी से सुरक्षित बचाए गए एक शख्स के अनुसार नाव जब शांति नदी पुलिया के पास पहुंची, उसी वक्त अचानक तेज आंधी के साथ बारिश आ गई। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। साथ ही नाव नदी में पलट गई। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हर कोई दौड़-भाग कर शांति नदी के किनारे पहुंचने लगे। इस दौरान अंधेरा होने की वजह से ग्रामीणों को लापता लोगों की खोजबीन करने में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

Tags

Next Story