स्टेज पर चल रहा था अश्लील डांस, तभी लड़की को नशे में धुत युवक ने मारी गोली, देखें वीडियो

स्टेज पर चल रहा था अश्लील डांस, तभी लड़की को नशे में धुत युवक ने मारी गोली, देखें वीडियो
X
बिहार के समस्तीपुर में स्टेज पर एक महिला कलाकार डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने गोलीबारी कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार को एक महिला डांसर को गोली मार दिये जाने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि आखिर में आज भी बिहार में कैसे तमंचे पर डिस्को होता है। मामला समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा पुरवारी टोल लक्ष्मी स्थान का बताया जाता है। कुरसाहा पुरवारी टोल लक्ष्मी स्थान के समीप नशे में धुत युवक ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि गोली सीधे स्टेज पर डांस कर रही महिला कलाकार को जा लगी। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर आयोजक सुरेंद्र राय सहित तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।



वहीं खबर है कि मामले के आरोप में पुलिस ने आयोजक सुरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस गोली चलाने वाले शख्स नितेश कुमार और मुनचुन राय की तलाश में जुटी हुई है।

Tags

Next Story