संबित पात्रा पर दर्ज हो राजीव त्यागी की हत्या का मामला, युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों के खिलाफ उठायी आवाज

गोपालगंज किसान कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट कर कांग्रेसी नेता राजीव त्यागी के निधन पर शोक जाहिर किया है। साथ गोपालगंज किसान कांग्रेस ने कहा कि राजीव त्यागी एक टीवी चैनल पर संबित पात्र के साथ डिबेट में शामिल थे। इसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद राजीव त्यागी को अस्पताल ले जाया गया। पर वे बचाए नहीं जा सके। वहीं गोपालगंज कांग्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुये कहा कि संबित पात्रा के विरुद्ध राजीव त्यागी जी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पर साधा निशाना
गोपालगंज किसान कांग्रेस ने अन्य ट्वीट के माध्यम से बिहार में बाढ़ से हुई बदतर हालातों पर भी नीतीश सरकार को घेरा है। किसान कांग्रेस ने कहा कि बिहार में बाढ़ से करीब 77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। वहीं बिहार सरकार सिर्फ सात राहत शिविर चला रहे है। किसान कांग्रेस ने कहा कि जिसमें सिर्फ 12 हजार लोग शरण लिये हुये हैं। वहीं कांग्रेस ने बिहार सरकार पर बाढ़ को लेकर कोई तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह परेशान हैं।
चिकित्सा विभाग में रिक्त पड़े पद भरे गये होते तो आज कोरोना के खिलाफ जंग आसान होती: युवा कांग्रेस
बिहार युवा कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से सूबे में चिकित्सा विभाग में रिक्त पड़े हजारों पदों को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। याद रहे युवा कांग्रेस इन दिनों अपने 'रोजगार दो' अभियान के तहत बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी कड़ी में आज युवा कांग्रेस ने जानकारी दी कि बिहार में चिकित्सा पदाधिकारी के कुल स्वीकृत 10609 पदों में से 6437 पद रिक्त हैं। स्टाफ नर्स ग्रेड के लगभग 9 हजार पद खाली पड़े हैं। वहीं एनएनएम नर्स के भी 10 हज़ार से अधिक पोस्ट ख़ाली हैं। इस पर युवा कांग्रेस ने कहा कि अगर ये पद 15 सालों में भरे गए होते तो आज रोजगार भी मिलता और कोरोना से लड़ाई भी आसान होती।
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। जानकारी है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ सूबे के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। बैठक की जानकारी महिला राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर साझा की गई है। साझा जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला कांग्रेस, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष अमिता भूषण ने मिलकर बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS