JDU के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय सिंह, बिहार की सियासत में शुरू हुई हलचल

JDU के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय सिंह, बिहार की सियासत में शुरू हुई हलचल
X
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता पद से संजय सिंह को हटा दिया गया है। इसके चलते बिहार की सियासत में भी हलचल शुरू हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet Expansion) के बाद बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) 'JDU' में फेरबदल शुरू हो चुका है। जिसमें बड़ा परिवर्तन जदयू के मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson of JDU) को लेकर सामने आया है। जानकारी है कि पार्टी की ओर से मुख्य प्रवक्ता के पद से संजय सिंह (Sanjay Singh) को मुक्त कर दिया गया है। पार्टी ने जदयू मुख्य प्रवक्ता पद की नई जिम्मेदारी विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार (MLC Neeraj Kumar) को को सौंपी दी है। इसके अलावा अरविंद निषाद (Arvind Nishad) एक बार फिर से पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है। संजय सिंह को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद से मुक्त करने के पीछे कई वहज बताई जा रही हैं।


हाल में ही घोषित हुई थी पार्टी प्रवक्ताओं की टीम

याद रहे जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) की ओर से 10 दिनों पहले ही नई प्रवक्ताओं की टीम का ऐलान किया गया था। उस दौरान सात लोग पार्टी प्रवक्ता बनाए गए थे। पार्टी ने प्रवक्ताओं की इस टीम को इंद्रधनुष के सात रंग करार दिया था। वहीं महज 10 दिनों बाद ही इंद्रधनुष के इन रंगों को स्वयं ध्वस्त कर दिया गया। जदयू ने फिलहाल अपने नए प्रदेश प्रवक्ताओं की भी नई लिस्ट (New list of JDU new state spokespersons) जारी कर दी है। पार्टी की नई सूची में एमएलसी नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उनकी टीम में पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, डा. अजय आलोक, सुहेली मेहता, निखिल मंडल, प्रगति मेहता, अरविंद निषाद, अभिषेक झा और अरविंद मेहता रहेंगे।

Tags

Next Story