दो मकानों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके से 5 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

बिहार पुलिस (Bihar Police) ने छापेमार कार्रवाई कर कैमूर (Kaimur) जिले में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश (flesh trade busted) किया है। जिला मुख्यालय के भभुआ वार्ड नंबर 6 में सेक्स रैकेट (sex racket busted) चल रहा था। यहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिला और एक युवक अरेस्ट (arrest) किया है। वहीं देह व्यापार के धंधे पर पुलिस (Police) कार्रवाई के दौरान एक युवक मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्त में आईं पांचों महिलाओं उन दो घरों में की मालकिन भी शामिल हैं, जिन घरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार इन दोनों महिलाओं पर अपने-अपने घरों में सेक्स रैकेट संचालित कराने का आरोप है। दोनों महिलाओं के घरों से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। मोहल्ला निवासी पुलिस एक्शन से संतुष्ट हैं। साथ ये लोग सेक्स रैकेट में लिप्त तमाम आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों महिलाएं सेक्स रैकेट को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करती थीं। समय-समय पर स्थानीय लोगों ने इस गलत काम का विरोध था। लेकिन यह गलत धंधा लगातार जारी रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस गलत काम को लेकर एसपी से मिलकर शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देष पर पुलिस ने दोनों के घरों में रेड मारी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पिछले 10 साल रोजाना कई अजनबी लोग आते और जाते थे। यहां इन लोगों से मोटा धन वसूला जाता था। इस सेक्स रैकेट में कई महिलाओं के साथ-साथ कई युवतियां भी लिप्त थी। पुलिस रेड में 5 महिलाओं और एक युवक दबोचा गया है। इस दौरान एक युवक घर की छत से कूदकर फरार होने में सफल रहा।
भभुआ पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर भभुआ के वार्ड नंबर छह में गुरुवार को यह छापेमारी कार्रवाई की गई। जहां से पांच महिलाओं समेत कुछ छह आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान एक युवक भाग गया। दोनों घरों के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें जब्त की गई हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि यहां ये सेक्स रैकेट करीब बीते 10 वर्षों से संचालित था। कई बार मामले की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन उचित एक्शन नहीं लिया गया। अब हम लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से की। इसके बाद पुलिस ने मामले में सही कार्रवाई की है। साथ स्थानीय लोगों की मांग है कि इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS