Bihar Assembly Elections 2020: श्रवण कुमार बाेले - गांधी जी चाहते थे नशा मुक्ति, बिहार में नीतीश ने कर दिखाया

Bihar Assembly Elections 2020: श्रवण कुमार बाेले - गांधी जी चाहते थे नशा मुक्ति, बिहार में नीतीश ने कर दिखाया
X
Bihar Assembly Elections 2020: जदयू नेता श्रवण कुमार द्वारा आज पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई गई। श्रवण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी नशा मुक्ति चाहते थे। बिहार में नीतीश कुमार ने नशामुक्ति करके दिखा दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को जदयू के पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू नेता श्रवण कुमार द्वारा नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में हमें विकास कार्यों में जनता का सहयोग मिला है व आशा करते हैं कि आगे भी हमें ये सहयोग मिलता रहेगा। जदयू नेता ने बताया कि महिलाओं के कल्याण, रोजगार, स्वच्छता, नशा मुक्ति और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में नीतीश सरकार द्वारा कार्य कराया गया है। जदयू नेता द्वारा नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से भी प्रकाश डाला गया।



जदयू नेता श्रवण कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी के नशामुक्ति के विचार को संकल्प मानकर नीतीश कुमार द्वारा पूरा किया गया है। जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को नशा मुक्ति पर जनता का समर्थन भी मिला है। हमारी सरकार सिर्फ भौतिक विकास नहीं बल्कि सामाजिक विकास पर भी ध्यान देती है।



जदयू नेता श्रवण कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी शराबबंदी करना चाहते थे। नीतीश कुमार ने बिहार में यह कर दिखाया है। इसके लिए नीतीश कुमार को जनता का समर्थन भी मिला है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ से अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई। जदयू नेता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से सड़क दुर्घटना और घरेलू हिंसा में कमी आई है।

जदयू नेता श्रवण कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी बाल विवाह और दहेज प्रथा के भी खिलाफ थे। जदयू नेता ने बताया कि बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिये नीतीश कुमार द्वारा सख्त कानून का पालन कराया गया है। साथ ही इसकी समाप्ती के उद्देश्य को लेकर जनता को जागरुक किया गया है।

जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता का अभियान था। बिहार में नीतीश कुमार ने घर का सम्मान, शौचालय निर्माण का निश्चय लेकर स्वच्छता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि बिहार में एक करोड़ 29 लाख नए शौचालय का निर्माण हुआ है। सूबे में 82 लाख 28 हजार लोगों को प्रोत्साहन राशि दी गई है।

श्रवण कुमार ने बताया कि बिहार में नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिये भी ठोस कदम उठाये गये हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायतों में 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को नगर निकायों में भी 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया गया है।



जदयू नेता श्रवण कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार सरकार द्वारा पर्यावरण को लेकर भी बेहतर कदम उठाये गये हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू में सदयस्ता के लिए एक पौधा लगाना आवश्यक है। वहीं एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए 25 पौधे लगाने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर किसी भी पार्टी ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में मनरेगा के अंतर्गत 13 लाख 2 हज़ार 795 नए जॉब कार्ड बनाये गए हैं। मनरेगा के माध्यम से केवल रोज़गार हीं नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो में परिसम्पत्ति का भी काम करते हैं।

श्रवण कुमार ने कहा कि अब तक जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के तहत 347 करोड़ 37 लाख की लागत से 97 हजार 525 योजनाओं को पूर्ण कराया गया। तालाब, पोखर का जीर्णोद्धार किया गया।

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिये भी काफी कार्य कराये गये हैं। श्रवण कुमार ने बताया कि कृषि व मछली पालन के लिए 64 करोड़ 28 लाख खर्च किये गए। 6 हज़ार 992 पईंन , 27 हज़ार 829 कुएं, 60 हज़ार 127 चेक डैम व 8 हज़ार 370 अन्य जल संचय का निर्माण करवाया जा चुका है।

जदयू नेता श्रवण कुमार ने नीतीश सरकार द्वारा कोरोना काल में जनता के लिये किये गये कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि बिहार में हमारी सरकार द्वारा 1 लाख 76 हज़ार 577 परिवार को क्वारंटाइन सेंटर से निकालने के बाद रोज़गार उपलब्ध करवाया है। मज़दूरों को संक्रमण से बचाने के लिए कार्यस्थल पर हर मजदूर को मास्क, हैंडवाश व साबुन आदि उपलब्ध करवाया गया।



जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि दूसरे राज्य से लौटे मजदूरों को व ग्रामीण परिवारों को मनरेगा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया। इस वित्तीय वर्ष में 13 लाख 2 हजार 795 परिवार को जॉब कार्ड निर्गत किया।

Tags

Next Story