Bihar: छपरा में हर्ष फायरिंग, गायिका निशा उपाध्याय घायल

Bihar News: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही हैं, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां बिहार की नामी गायिका निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें पटना में भर्ती कराया गया। यह घटना छपरा में एक स्टेज शो में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, निशा उपाध्याय छपरा में एक उपनयन संस्कार में भाग लेने आई हुई थीं। जहां वो अपनी प्रस्तुति दे ही रही थीं कि अचानक बीच कार्यक्रम में ही गांव वालों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें एक गोली निशा के पैर में जाके लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। इसके घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, इस दौरान फायरिंग करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया।
इस घटना की जानकारी निशा के परिवार वालों को दे दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार वाले पटना के मेक्स हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां निशा को भर्ती कराया गया था। वहीं, जनता बाजार थाना के थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि इस घटना की कोई भी जानकारी लोकल पुलिस को नहीं है।
क्या है हर्ष फायरिंग
खुशी के मौके पर किया जाने वाला फयारिग ही हर्ष फायरिंग के नाम से जाना जाता है। भारत के कई राज्यों में शादी समारोह में यह एक ट्रेंड सा बन गया है, जिसमें जश्न के दौरान लोग आसमान में फायर करते हैं। बिहार में लगातार इसकी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो एक चिंता का विषय बन गया है।
Also Read : बिहार में तेज गर्मी से छूटेगा पसीना, जानिए बिहार का मौसम अपडेट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS