अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने 4 लोगों को मारी गोली, दो की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने 4 लोगों को मारी गोली, दो की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर
X
बिहार का सिवान जिला आज दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान बाइक सवारों ने चार लागों को गोलियां मार दीं। इनमें से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में महाराजगंज रामप्रीत मोड़ के निकट अंधाधुंध गोलीबारी (indiscriminate firing) की। इस दौरान बदमाशों की ओर चलाई गईं गोलियां चार लोगों को जा लगीं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया (Two people died on the spot)। वहीं वारदात के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरू में दोनों घायलों को सिवान के सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने बंगरा के रहने वाले मनीष कुमार व दूसरे शख्स की स्थिति नाजूक बताई। यहां से इन्हें बेहतर उपचार के लिए राजधानी पटना (Patna) रेफर कर दिया गया है। वारदात के दौरान मारे गए लोगों में महराजगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया का रहने वाला सुदामा यादव और दूसरा रुकुन्दीपुर का रहने वाला अरमान अंसारी था।

महाराजगंज रामप्रीत मोड़ पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है। इस सनसनीखेज वारदात की वजह से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस (Police) ने नाकेबंदी कर पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी गई। अभी तक की कार्रवाई में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग सकी है। पुलिस वारदात की वजह को जानने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 2.45 के आसपास बाइक सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के निकट गोलीबारी शुरू कर दी। बाइक पर पीछे सवार शख्स तीन पिस्टल से गोलियां चला रहा था। बदमाशों ने सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी के ऊपर गोली चलाई। मौके पर ही इन्होंने दम तोड़ दिया। बदमाशों ने थोड़ा आगे बढ़कर अन्य युवक सुदामा यादव पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हुए सुदामा यादव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यहां से आगे बढ़ने तो बदमाशों ने एसबीआई के पास राहगीर रघुनाथपुर के अशोक पटेल को गोली मार दी। ये गोली लगते ही वहीं गिर गए। बदमाश यहां से भी आगे बढ़ गए। लेकिन बदमाशों ने यहां साइड नहीं देने को लेकर कार चालक दरौंदा के रगड़गंज के रहने वाले मनीष कुमार को पर गोली चला दी। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) खंगाल रही है।

Tags

Next Story