तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, चार घायल

बिहार(Bihar) के कैमूर(kaimur) में रॉग साइड आ रहे एक हाईवा की वजह से भीषण हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना कैमूर के चैनपुर थाना एरिया के अमावं गांव के पास हुई। हाईस्पीड में एक हाईवा ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। छह की मौत के अलावा चार से अधिक लोग घायल भी हुए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि तेज स्पीड में हाईवा भभुआ की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उसने अमावं गांव के पास जा रहे एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा रॉन्ग साइड से जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद हाईवा ने कुछ दूरी पर खड़े एक टैंपू में टक्कर मारी दी। उसके बाद यह रुका। टैंप खाली था। अगर टैंपू में सवारी होती तो और भी लोगों की जान जा सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। वहीं, घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि एक ही मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। उधर, हाईवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS