सांप के डंसने पर घबराने की जगह दांत तोड़कर उसे भी अस्पताल ले पहुंचा युवक, देखते ही डॉक्टरों समेत मरीजों का हुआ ऐसा हाल

बिहार (Bihar) में बेगूसराय (Begusarai) शहर स्थित सदर अस्पताल में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप व्याप्त हो गया। जब वहां एक लड़का अपने हाथों में करीब चार फीट लंबे सांप (Snake) को लेकर पहुंच गया। क्योंकि सांप ने (Snake Bite) युवक को काट लिया था और वह यहां अपना उपचार कराने के लिए आया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र स्थित मुंगेरी गंज के रहने वाले गोपी पासवान को गाछी बस्ती स्थित एक दुकान के पीछे शौच करने के लिए गया था। युवक को उसी वक्त एक सांप ने काट लिया (snake bitten young man)। फिर क्या था युवक ने इस 4 फीट लंबे सांप को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने पिलास की मदद से सांप के दांत तोड़ दिए। और सांप को अपने हाथों में लेकर इलाज कराने के लिए अस्पताल जा पहुंचा। युवक के हाथों में सांप (snake in young man's hand) को देखकर यहां डॉक्टर से लेकर दिखाने आए मरीज भी चकित रह गये।
डॉक्टरों ने शुरू किया उपचार, घबराये दूसरे मरीज
यहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों से मिले उपचार के बाद युवक को किसी भी खतरे से बाहर बताया गया है। पर युवक अस्पताल में भी सांप के साथ तरह-तरह की हरकतें करता नजर आया। यहां वह सांप से खुद के चेहरे पर भी कटवाने की कोशिश करता दिखाई दिया। कभी यह युवक सांप को अपने मुंह तक लेकर जा रहा था। युवक गोपी का कहना है कि गाछी बस्ती स्थित एक दुकान के पीछे शौच करते वक्त को उसको सांप ने डस लिया। इसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल में सांप के साथ ले आया है। जिससे की सांप को देखने के बाद डॉक्टर मेरा सही से इलाज कर सकें। उपचार करने वाले डॉक्टर नीलकमल ने कहा कि उक्त मरीज अजब-गजब (Amazing) लग रहा है। यहां उसको उपचार मिल रहा है। फिलहाल उसकी जान को खतरा नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS