11 अक्टूबर को संचालित होगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सभी 38 जिलों को दिया ये निर्देश

बिहार (Bihar) में वैक्सीनेशन (vaccination) में तेजी लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर अब बिहार में 9 अक्टूबर यानी कि आज और 11 अक्टूबर को विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान (special corona vaccination campaign) संचालित किया जाएगा। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग (health Department) द्वारा राज्य के तमाम 38 जिलों को दो तिथियों में सुविधानुसार विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक ये अभियान कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से भिन्न होगा। जिसमें महाअभियान के समान ही भिन्न- भिन्न जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान राज्यभर में एक साथ संचालित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्गापूजा के बीच में ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में गति लाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई जा सके।
पंचायत चुनाव की वजह से भिन्न- भिन्न तिथियां तय हुईं
बिहार में जारी पंचायत चुनाव की वजह से भिन्न- भिन्न तिथियां तय की गई हैं। आपको बता दें आठ अक्टूबर को पंचायत चुनाव के तीसरे फेज के लिए वोटिंग 35 जिलों के 50 ब्लॉक में होने व 10 को मतगणना कराए जाने की वजह से दो भिन्न-भिन्न तारीखों में विशेष अभियान चलाने के फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम जिलों से विशेष अभियान के संबंध में की गई तैयारियों का फीडबैक भी लिया गया है। साथ ही इसके लिए आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैनात करने लिए कहा गया है।
प्रदेश में करीब 5 करोड़ 94 लाख लोगों लग चुका टीका
बिहार में गुरुवार तक पांच करोड़ 94 लाख 60 हजार 915 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें चार करोड़ 63 लाख 11 हजार 948 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज व एक करोड़ 31 लाख 48 हजार 967 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। बिहार में विशेष वैक्सीनेशन अभियान से इतर अब तक 8 बार अलग-अलग तिथियों में कोरोना टीकाकरण महाअभियान संचालित हो चुहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS