SI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, वजह सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना में तैनात एक दारोगा ने रविवार को तड़के अपने ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है। जिनकी पहचान जितेंद्र कुमार सिंह (56 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार सिंह रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के पंवरा गांव के निवासी थे।
एसएचओ कमलेश पासवान के बताये अनुसार जितेंद्र कुमार सिंह की रात में ड्यूटी लगी थी। तकरीबन ढाई बजे रात तक जितेंद्र कुमार सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। उसके बाद जितेंद्र कुमार सिंह अपने कमरे में आराम करने चले गए। उन्होंने बताया कि रात को ही पुलिस द्वारा शराब से भरी एक कार पकड़ी थी। जिसके बाद शराब की पेटियों को हाजत में रखकर बंद कर दिया गया। जिसकी चाबी जितेंद्र कुमार सिंह के ही पास थी। जितेंद्र कुमार सिंह मालखाना के प्रभारी भी थे।
रविवार की सुबह को शराब से जुड़े केस की एफआईआर के उद्देश्य से बोतलों का मिलान किया जाना था। एसएचओ ने जितेंद्र कुमार सिंह को बुलाने के लिए चौकीदार भेजा। उसी दौरान जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद जितेंद्र कुमार सिंह को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। इस घटना के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाये हैं। एसएचओ ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से जितेंद्र कुमार सिंह बुझे-बुझे रह रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS