Sunday Special: पटना का गांधी घाट अहम पर्यटन स्थलों में है शामिल, काशी की तर्ज पर यहां होती है गंगा महाआरती

Sunday Special: पटना का गांधी घाट अहम पर्यटन स्थलों में है शामिल, काशी की तर्ज पर यहां होती है गंगा महाआरती
X
ऐतिहासिक दृष्टि से बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना का गांधी घाट का भी काफी महत्व है। यह घाट यहां के अहम पर्यटन स्थलों में से स्थान रखता है। यहीं महात्मा गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं।

पटना का गांधी घाट (Patna Gandhi Ghat) बिहार (Bihar) में प्रमुख पर्यटन स्थलों (major tourist destinations) में अपनी जगह कायम कर चुका है। गंगा नदी पर पटना (Patna) का गांधी घाट 11 मील तक की दूरी में फैला हुआ है। पटना का गांधी घाट के ऐतिहासिक के अलावा धार्मिक महत्व (religious significance) के लिए भी जाना जाता है। इसी धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की वजह से राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की अस्थियों (Mahatma Gandhi's ashes) को पटना का गांधी घाट विसर्जित किया गया था।

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटना के गांधी घाट पर बिहार सरकार (Bihar Government) भी जुटी हुई है। इसी का परिणाम है जो यहां प्रत्येक शनिवार और रविवार को गंगा पर महाआरती आयोजित होती है। कोरोना महामारी के दौर को छोड़ दिया जाए तो समान्य दिनों में पटना के गांधी घाट पर होने वाली महाआरती में भागीदरी के लिए काफी लोग पहुंचते हैं। बताया जाता है कि बिहार सरकार द्वारा यहां गंगा आरती की शुरुआत हरिद्वार व काशी में होने वाली आरती की तर्ज पर की गई थी। यही नहीं पटना के गांधी घाट की इस आरती के लिए वायकायदा यहां के पुजारियों को प्रशिक्षण भी दिलवाया गया।

पटना के गांधी घाट पर गंगा महाआरती के लिए कई जरूरी तैयारियां की जाती हैं। आरती के वक्त यहां सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहते हैं। गंगा आरती के वक्त पटना के गांधी घाट को सजाया भी जाता है। जिसका नजरा काफी भव्य होता है। इसके अलावा पटना के गांधी घाट पर बने फूड स्टॉल, रिवरसाइड रेस्टोरेंट व छाया दार बेंच पर्यटकों का मन अपनी ओर को लुभाते हैं। गांधी घाट के किनारे पर्यटक घूम सकते ही हैं। यहां नौका विहार का भी आन्नद ले सकते हैं। पटना के गांधी घाट पर पर्यटक बोटिंग के लिए क्रूज जहाज, एमवी गंगा विहार व अन्य कई सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। गांधी घाट की सीढ़ियों पर बैठकर शांत वातावरण का आन्नद प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा पटना के गंगा घाट पर सूर्योदय व सूर्यास्त का दृश्य भी देखने लायक होता है।

गांधी घाट पर पहुंचने के साधन

पटना एयरपोर्ट पटना के गांधी घाट से केवल 10.4 किलोमीटर की दूरी पर है। इन स्थितियों में प्राइवेट व सार्वजनिक गाड़ियों से भी पर्यटक आसानी से गांधी पहुंच सकते हैं। गांधी घाट से पटना रेलवे स्टेशन महज 5.4 किलोमीटर दूर है। यहां से पर्यटकों को प्राइवेट वाहन सिर्फ 19 मिनट में पटना के गांधी घाट पहुंचा सकता है।

Tags

Next Story